पुलिस के हिरासत में लेने के बाद लखनऊ वापस लौटे अखिलेश यादव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पुलिस के हिरासत में लेने के बाद लखनऊ वापस लौटे अखिलेश यादवअखिलेश यादव को उन्नाव में गिरफ्तार में ले लिया गया है।

उन्नाव । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुछ देर पहले औरेया जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया गया था। वह औरैया में बुधवार को हुई झड़प में घायल पूर्व सांसद प्रदीप यादव से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उन्नाव में ही हिरासत में ले लिया। उनके साथ कई एमएलसी और सैकड़ों कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए थे, लेकिन पुलिस के हिरासत में लेने के बाद मान गए हैं और लखनऊ वापस आ रहे हैं।

अखिलेश यादव को औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस राजमार्ग पर हिरासत में लिया गया था। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज टोल प्लाजा और जाजमऊ में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बीच औरैया के लिए रवाना हुआ अखिलेश का काफिला एक्सप्रेस वे की ओर मुड़ गया था। इसकी जानकारी होते ही पुलिसबल एक्सप्रेस-वे की ओर दौड़ी और हसनगंज टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी करके उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

ये भी पढ़ें : ऑपरेशन से घुटने बदलवाना हुआ सस्ता, सर्जरी के खर्च में 70 प्रतिशत की छूट

पुलिस ने टोल प्लाजा के पास ही अखिलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोक लिया था। अखिलेश यादव के साथ करीब 35 गाड़ियों में सवार सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर पुलिस धौरा कृषि विज्ञान केंद्र पर ले गई थी। यहीं पर उन्हें हिरासत में रखा गया।

ये भी पढ़ें : गोरखपुर : आठ साल बाद पैदा हुए थे जुड़वा बच्चे, डॉक्टरों की लापरवाही ने ली दोनों की जान

औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को पुलिस व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि उग्र सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें पूर्व सांसद प्रदीप यादव को भी काफी चोट लगी थी।

ये भी पढ़ें : खेत खलिहान : रिकॉर्ड उत्पादन बनाम रिकॉर्ड असंतोष, आखिर क्यों नहीं बढ़ पाई किसानों की आमदनी ?

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.