राम रहीम और आसाराम के साथ इन बाबाओं पर भी लगे हैं गंभीर आरोप, पढ़िए किस किस का नाम 

Mithilesh DharMithilesh Dhar   25 April 2018 1:13 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राम रहीम और आसाराम के साथ इन बाबाओं पर भी लगे हैं गंभीर आरोप, पढ़िए किस किस का नाम बाबाओं पर लगे हैं कई अरोप।

लखनऊ। बाबा राम रहीम को पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने रेप में मामले में 20 साल की सजा सुनाई है। राम रहीम पहले ऐसे बाबा नहीं हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले भी कई बाबाओं पर मामले दर्ज हुए तो कईयों पर संगीन आरोप भी लगे। नजर डालते है उन बाबाओं पर जिनपर पर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं-

राधे मां पर अश्लील हरकत का आरोप

खुद को देवी बताने वाली राधे मां पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा था। इस घटना के बाद एक न्यूज चैनल पर राधे मां के दरबार में शामिल हो चुकी एक महिला वकील ने राधे मां पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था।

नित्यानंद स्वामी

दक्षिण भारत के जानेमाने धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद यौन शोषण के आरोपों में घिरे होने के साथ-साथ जेल भी जा चुके हैं। 2010 में उनकी सेक्स सीडी आने के बाद खूब हंगामा हुआ था। आरोप लगे कि सीडी में नित्यानंद एक एक्ट्रेस के साथ गलत हरकत कर रहे थे। सीडी की जांच हुई, सेंट्रल फॉरेंसिक लैब ने सीडी को सही बताया, लेकिन नित्यानंद के आश्रम ने एक अमेरिकी लैब की रिपोर्ट पेश कर दी, जिसने सीडी से छेड़छाड़ होने की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें- देश के फ़र्ज़ी बाबाअों की ज़ारी हुई लिस्ट, राधे मां से लेकर आसाराम जैसे 14 बाबाओं का है नाम

इस मामले में वे काफी समय तक पुलिस से भागते रहे बंगलुरू पुलिस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था। उन्हें 52 दिन जेल में रहना पड़ा। इसके बाद एक अमेरिकी महिला और एक उनके एक पुरुष अनुयायी ने स्वामी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिए थे, हांलाकि नित्यानंद ने इससे इनकार किया लेकिन इसके बाद भी उनका इतना विरोध हुआ कि उन्हें शाही स्नान से भी दूर रहना पड़ा। बाबा पर इस संबंध में भी मामला दर्ज है। इसके बाद नित्यानंद का आश्रम बंद कर दिया गया।

आसाराम।

जेल में है आसाराम बापू

आसाराम बापू पर 16 वर्षीय लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अलग-अलग थानों में आसाराम के खिलाफ रेप, हत्या, छेड़खानी और धमकी का मामला दर्ज है। आसाराम इस समय जेल में बंद हैं। साल 2008 में आसाराम के मोटेरा स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले दो बच्चों की आश्रम में संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। उस दौरान आसाराम पर आरोप लगा था कि आश्रम में तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्चों की मौत हुई है। 2009 में राजू चंदक नाम के एक व्यक्ति ने उन पर काले जादू के जरिए मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। राजू चंदक ने यह भी आरोप लगाया कि आसाराम के आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है।

ये भी पढ़ें- रेप केस में बाबा गुरमीत राम रहीम दोषी करार

इच्छाधारी बाबा उर्फ संत भीमानंद महाराज

दिल्ली से पकड़े गए इच्छाधारी बाबा उर्फ संत भीमानंद महाराज का असली नाम शिवमूरत द्विवेदी है। वह चित्रकूट के चमरौहा गांव का रहने वाले हैं। जेल से छूटने के बाद ये स्वामी खुद को साईं बाबा का अवतार बताने लगे। 12 साल में ही इस स्वामी ने करोड़ों की संपत्ति बना ली। बाबा चित्रकूट में प्रवचन की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया करते थे।

स्वयंभू बाबा को कथित तौर पर वेश्यावृत्ति चलाने के आरोप में मकोका के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। इच्छाधारी को शिव मूरत द्विवेदी के नाम से भी जाना जाता है। इच्छाधारी बाबा के कई बार सेक्स रैकेट में भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसमें श्रीनिवासपुरी में सेक्स रैकेट (1998), लाजपतनगर सेक्स रैकेट (1997), नोएडा सेक्स रैकेट (2003) और 2010 साकेत में सेक्स रैकेट शामिल है।

सत्य साईं बाबा

आंध्र प्रदेश में पुट्टपर्थी के सत्य साईं बाबा के ऊपर भी यौन शोषण और लोगों को बरगलाने के आरोप लगते रहे हैं। उनके आश्रम में कथित स्कैंडलों की भी खबरें सामने आईं। बाबा के खिलाफ यौन व्यवहार संबंधी सवाल भी खड़े हो चुके हैं, हालांकि, बाबा ने इसे उनके विरोधियों की साजिश कहकर खारिज कर दिया था। उन पर हाथ की सफाई को चमत्कार कहकर लोगों के भ्रमित करने का देश में ही नहीं विदेशियों ने भी आरोप लगाया था। बाबा पर हवाला, सेवा परियोजनाओं के निष्पादन में धोखाधड़ी और हत्या के भी आरोप लगे। सत्य साईं बाबा की 24 अप्रैल 2011 को मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें- 15 साल पहले लिखी गई वो चिट्ठी जिसने ख़ुदा समझे जाने वाले राम रहीम को कठघरे में खड़ा कर दिया

कृपालु महाराज पर लगा था विदेश में रेप का आरोप

प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ कस्बे में जन्मे रामकृपाल त्रिपाठी उर्फ कृपालु महाराज पर भी महिलाओं से अभद्रता और बलात्कार के आरोप लगे थे। मई 1991 में उन पर लड़कियों को अगवा और रेप करने का आरोप लगा। मई 2007 में त्रिनिदाद और टोबैगो में 22 साल की युवती ने उन पर रेप का आरोप लगाया। इस मामले में कृपालु महाराज की सहयोगी प्रिया शरण महाराज को नागपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कृपालु महाराज की एक शिष्या केरेन जॉनसन ने सेक्स, लाइज एंड टू हिंदू गुरुजः हाउ आई वॉज कॉन्ड बाई अ डैंजरस कल्ट नाम की किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने कृपालु महाराज के आश्रमों में चल रही गतिविधियों और खुद कृपालु महाराज के चरित्र को लेकर कई संगीन आरोप लगाए।

साक्षी महाराज पर लगे थे हत्या और बलात्कार के आरोप

स्वामी सच्चिदानंद गिरी उर्फ साक्षी महाराज पर साल 1997 में भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था, हालांकि, बाद में उन्हें क्लीनचिट दे दी गई। 1990 में भाजपा के साथ राजनीतिक पारी शुरू करने वाले साक्षी महाराज फर्रुखाबाद से दो बार सांसद चुने गए। साल 2000 में एटा के कॉलेज प्रिंसिपल ने साक्षी महाराज और उनके दो भतीजों पर गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक, पीड़ित महिला और उसके पुरुष दोस्त पर साक्षी महाराज और उनके लोगों ने तब हमला किया था, जब वे आगरा से एटा आ रहे थे। महाराज को इस केस में एक महीना तिहाड़ जेल में भी बिताना पड़ा। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। दस साल पहले उनके खिलाफ फर्रुखाबाद में बलात्कार का एक का आरोप लगा था। यह आरोप उनके ही आश्रम की एक शिष्या ने लगाया था।

बाबा रामपाल

2006 की बात है। खुद को कबीरपंथी कहलाने वाले बाबा रामपाल ने आर्य समाज की किताब सत्यार्थ प्रकाश पर कुछ कमंट किया था। इससे गुस्साए आर्य समाज के अनुयायियों ने बाबा के आश्रम पर हमला बोल दिया। दिन था 12 जुलाई 2006। बाबा के समर्थकों ने भी हिंसा का जवाब, उतनी ही तीखी हिंसा से दिया। इस फसाद में 59 लोग घायल हो गए और एक की गोली लगने से मौत हो गई। बाबा रामपाल पर उस व्यक्ति की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज भी लगा उन पर। उस वक़्त बाबा की गिरफ्तारी भी हुई थी। 22 महीने जेल में भी बिताए उन्होंने, हालांकि भक्तों का ये दावा बरकरार रहा कि उनके भगवान को गलत फंसाया गया है।

अदालत की अवमानना कर लोगों की निगाहों में आया संत रामपाल जब तक गिरफ्तार नहीं हुआ था, तब तक लोगों को ये गुमान भी नहीं था कि इस शख्स के पीछे रहस्यों और करतूतों की फेहरिस्त इतनी लंबी होगी। लेकिन अब रामपाल के शिकंजे में आते ही जहां उसका तिलिस्म तार-तार होने लगा है, वहीं एक-एक कर उसके राज़ भी बेपर्दा होने लगे। राज भी ऐसे कि जो भी सुने, बस सुनता रह जाए। रामपाल के आश्रम से पुलिस को कई ऐसी चीजों मिलीं जिनके बारे में लोगों को पहले थोड़ा भी अंदेशा नहीं था.। पुलिस ने रामपाल के कमरे से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी बरामद की थी। बरवाला के सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की मुसीबतें तब और बढ़ गई थी जब हाईकोर्ट में उनके खिलाफ नरबलि का आरोप लगाया गया था।

दरअसल, जींद निवासी हरिकेश ने याचिका दायर कर कहा था कि अगस्त 2014 में उनके बेटे का शव आश्रम में मिला था। आशंका है कि उसकी बलि दी गई है, लेकिन पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी से बचने रामपाल और उसके कमांडोज ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए थे, लेकिन बच नहीं पाए। गिरफ्तारी से पहले आश्रम के बाहर हिंसा भड़क उठी थी और रामपाल को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को समर्थकों व कमांडोज ने फायरिंग कर बाहर ही रोक दिया था। करीब 90 राउंड फायरिंग की गई थी और पेट्रोल बम भी फेंके गए थे। इस हिंसा में लगभग 75 पुलिस कर्मी और 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। इतना ही नहीं, पांच महिलाओं की मौत का दावा भी किया गया था।

ये भी पढ़ें-

खुद को ‘पापा की परी’ कहती है राम रहीम की बेटी, सुनवाई से जेल जाने तक रही साथ

पिता ने बलात्कारी बाबा राम रहीम को बेनकाब किया, बेटे ने कानूनी लड़ाई लड़ी

उस पत्रकार को भी जानिए, जिनकी हत्या का आरोप राम रहीम पर है, खोली थी बाबा के करतूतों की पोल

बाबा राम रहीम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में है गुस्सा, जानिए किसने क्या कहा...

भारत के इन धुरंधर क्रिकेटरों को कोचिंग दे चुका है रेप का आरोपी बाबा गुरमीत

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.