देश में अब तक 8875 एफपीओ हुए हैं रजिस्टर्ड, जानिए किस प्रदेश में हैं सबसे ज़्यादा

Gaon Connection | Aug 03, 2024, 14:33 IST
किसानों को उनके उत्पादन का सही दाम दिलाने और उन्हें खेती-किसानी की नई तकनीक से जोड़ने के लिए किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ की शुरुआत की गई है, चलिए जानते हैं किस राज्य में कितने एफपीओ बनाए गए हैं।

भारत सरकार 10,000 नए एफपीओ बनाने और उसे बढ़ावा देने के लिए “10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन और संवर्धन” योजना के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना (सीएसएस) लागू कर रही है।



साल 2007 में जाने माने अर्थशास्त्री वाईके अलग ने इसकी शुरुआत की थी और फिर उन्होंने 2011 में पहला एफपीसी बनाया। एफपीओ यानी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के तरह दो तरह के संगठन होते हैं, पहला है एफपीसी यानी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और दूसरा है एफपीओ, जो कोऑपरेटिव के तहत रजिस्टर होता है, उसे फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन बोलते हैं।



पूरे देश में 8875 एफपीओ पंजीकृत किए जा चुके हैं। फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में जो कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर होता है वो एफपीसी होता है। जबकि जो कोऑपरेटिव एक्ट में रजिस्टर हो रहा है उसको भी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ही बोलते हैं।



केंद्रीय क्षेत्र योजना (सीएसएस) के तहत “10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन और संवर्धन” के लिए अब तक केंद्र ने 630.3 करोड़ रुपये बजट जारी किए हैं।



यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।



किस राज्य में हैं कितने एफपीओ?



सबसे ज़्यादा एफपीओ उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड हैं, जहाँ पर इनकी संख्या 1,246 है, दूसरे नंबर मध्य प्रदेश, जहाँ पर 622 एफपीओ हैं। चलिए जानते हैं पूरे देश में कितने एफपीओ हैं और राज्यवार इनकी कितनी संख्या है।



अंडमान: 7


आंध्र प्रदेश: 449


अरुणाचल प्रदेश: 150


असम: 427


बिहार: 580


छत्तीसगढ़: 213


दादरा नगर हवेली: 2


गोवा: 8


गुजरात: 419


हरियाणा: 172


हिमाचल प्रदेश: 168


जम्मू और कश्मीर: 318


झारखंड: 355


कर्नाटक: 336


केरल: 137


लद्दाख: 3


लक्षद्वीप: 1


मध्य प्रदेश: 622


महाराष्ट्र: 579


मणिपुर: 76


मेघालय: 57


मिजोरम: 49


नागालैंड: 87


ओडिशा: 448


पुडुचेरी: 6


पंजाब: 136


राजस्थान: 533


सिक्किम: 13


तमिलनाडु: 414


तेलंगाना: 302


त्रिपुरा: 59


उत्तर प्रदेश: 1,246


उत्तराखंड: 150


पश्चिम बंगाल: 353


कुल: 8,875



Tags:
  • agriculture
  • agribusiness
  • Agriculture India
  • FPO
  • farmers
  • farmer producer organisation
  • Kisaan Connection