Budget 2026: आपका अगला कल्चरल डेस्टिनेशन होगा राखीगढ़ी, लोथल, सारनाथ, हस्तिनापुर, धोलावीरा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया किभारत अब वन्यजीवों की सुरक्षा और सांस्कृतिक पर्यटन को नए आयाम दे रहा है। इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस की स्थापना के साथ, पहली ग्लोबल बिग कैट समिट हमारे देश में आयोजित होगी। इसके अलावा, 15 प्राचीन स्थलों का विकास भी किया जाएगा, जो हमारे ऐतिहासिक धरोहर को संजीवनी देने का कार्य करेंगे।
Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2024 में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (International Big Cat Alliance) की स्थापना की थी। इस साल भारत पहली ग्लोबल बिग कैट समिट (Global Big Cat Summit) की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 95 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री मिलकर संरक्षण की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा, हेरिटेज और कल्चर टूरिज्म (Heritage and Culture Tourism) को बढ़ावा देने के लिए 15 पुरातात्विक स्थलों को विकसित किया जाएगा। इनमें लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। इन जगहों को जीवंत और अनुभव-आधारित सांस्कृतिक स्थलों के रूप में तैयार किया जाएगा।
खुदाई वाले इलाकों को सार्वजनिक रूप से खोला जाएगा। इसके लिए क्यूरेटेड वॉकवे (curated walkways) बनाए जाएंगे। संरक्षण प्रयोगशालाओं, व्याख्या केंद्रों और गाइडों की मदद के लिए कहानी कहने की कला इमर्सिव स्टोरीटेलिंग स्किल्स (immersive storytelling skills) और नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में बौद्ध सर्किट (Buddhist Circuits) के विकास के लिए एक योजना शुरू की जाएगी। यह योजना अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थयात्रा व्याख्या केंद्रों, कनेक्टिविटी और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर केंद्रित होगी।
हेरिटेज और कल्चर टूरिज्म (Heritage and Culture Tourism) के विषय पर बोलते हुए, निर्मला सीतारमण ने लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत, अनुभवात्मक सांस्कृतिक गंतव्यों के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया।
वित्त मंत्री ने आगे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट (Buddhist Circuits) के विकास के लिए एक योजना शुरू करने का प्रस्ताव दिया। इस योजना में मंदिरों और मठों का संरक्षण, तीर्थयात्रा व्याख्या केंद्र, कनेक्टिविटी और तीर्थयात्री सुविधाएं शामिल होंगी।