Budget 2026: पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर, ट्रेकिंग और हाइकिंग को मिलेगा बढ़ावा
Budget 2026 Highlights: 2026 के बजट में पर्यटन की दिशा में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। भविष्य में, यह महज यात्रा का साधन नहीं रहेगा, बल्कि यह रोजगार और आर्थिक विकास का एक प्रमुख स्तंभ बनेगा। सरकारी संस्थान, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, की स्थापना की जाएगी। 10,000 अनुभवी गाइडों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे पर्यटन सेवाओं में बेहतर योगदान दे सेकेंगे।
India Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से 1 फऱवरी को केंद्रीय बजट पेश किया। इस बार के बजट में टूरिज्म को लेकर कई बड़े एलान किए गए। बजट 2026 में इस बार पर्यटन सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटन अब घूमने फिरने का जरिया नहीं बल्कि देश की अर्थव्यव्था और युवाओ के लिए नए रोजगार का माध्यम भी बनेगा। बजट 2026 में पर्यटन को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए है जैसे-
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना
वित्त मंत्री ने 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी' की स्थापना की घोषणा की है। यह संस्थान मौजूदा होटल मैनेजमेंट काउंसिल को अपग्रेड करके बनाया जाएगा। इसका मकसद होटल और TOURISM INDUSTRY के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और मानक तय करना है। इससे छोटे होमस्टे और लॉज चलाने वालों को भी अपनी सेवाओं का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। बजट में पर्यटन क्षेत्र के गाइड्स के लिए भी खास प्रावधान किए गए हैं।
पर्यटन स्थलों पर काम करने वाले गाइड्स को दी जाएगी ट्रेनिंग
सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के साथ मिलकर प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों पर काम करने वाले गाइड्स को पेशेवर बनाएगी। एक विशेष पायलट योजना के तहत 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों के 10,000 गाइडों को 12 सप्ताह की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग उन्हें बोलने, बेहतर व्यवहार और तकनीकों के इस्तेमाल में माहिर बनाएगी।
इको-टूरिज्म को मिला बढ़ावा
इसके साथ ही एडवेंचर और इको-टूरिज्म पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए बजट में काफी कुछ है। सरकार ने 'इको-टूरिज्म' और प्रकृति आधारित यात्रा पर बड़ा निवेश करने का फैसला किया है।प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए भी इस बजट में बहुत कुछ है। सरकार ने 'इको-टूरिज्म' और प्रकृति आधारित यात्रा पर बड़ा निवेश करने का फैसला कि किया है। ओडिशा, कर्नाटक, केरल में टर्टल ट्रेल्स बनाएंगे। इससे एडवेंचर टूरिज्म करने वाले पर्यटकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा। इसके साथ ही बर्ड वॉचिंद ट्रेल्स बनाने की घोषणा भी की।
भारत में ट्रेकिंग की पूरी क्षमता
बित्त मंत्री ने कहा कि - भारत में दुनिया के बेहतरीन ट्रेकिंग और हाइकिंग अनुभव देने की पूरी क्षमता है। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बर्फीले रास्तों से लेकर दक्षिण भारत की अराकू घाटी और पुदिगई मलाई की पहाड़ियों तक सुरक्षित और टिकाऊ पहाड़ी रास्ते (Sustainable Mountain Trails) विकसित किए जाएंगे। इन रास्तों के बनने से पहाड़ों में रहने वाले लोगों को अपनी प्रकृति को बचाते हुए कमाई करने का एक शानदार मौका मिलेगा।
पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान
केंद्रीय बजट 2026 में पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में बड़ी घोषण की गई, जिसमें बताया गया कि नॉर्थ इस्ट के 5 राज्यों में स्पेशल टूरिस्ट स्थल बनाए जाएंगे। जिसमें अरूणाचल प्रदेश से लेकर त्रिपुरा तक बुद्ध सर्किट बनाया जाएगा।