कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े और अभिनेता दिलीप ताहिल BJP में शामिल

गाँव कनेक्शन | Jan 23, 2017, 11:00 IST

मुंबई (भाषा)। कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा हेगडे और बॉलीवुड अभिनेता दलिप ताहिल 21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों से पहले BJP में शामिल हो गए।

दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास वर्षा में कल देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में दोनों BJP में शामिल हुए। कांग्रेस का साथ छोड़ने के बारे में पूछने पर हेगडे ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम का ‘तानाशाही व्यावहार' उनके इस फैसले के लिए जिम्मेदार है।

विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक रहे हेगडे ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी नेतृत्व को बताने का प्रयास किया कि निरुपम किस प्रकार दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, मेरे अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस को मानने वाले अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी से हूं। निरुपम ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीएमसी चुनाव में कुल 227 में से 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

Tags:
  • BMC
  • bjp
  • Mumbai
  • Former Congress MLA Krishna Hegde
  • Bollywood actor Dalip Tahil