Agri Regional Conference 2026: जयपुर से शुरू कृषि मंथन, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने पर बड़ा फोकस
केंद्र सरकार ने #AgriRegionalConf2026 के जरिए कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की शुरुआत कर दी है। इस पहल के तहत देशभर में क्षेत्रीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर मंथन हो रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने साफ किया है कि सरकार का फोकस खेती को आत्मनिर्भर, लाभकारी और टिकाऊ बनाने पर है, ताकि देश के किसानों और आम जनता दोनों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
जयपुर से शुरुआत, देशभर में होंगे सम्मेलन
इस पहल की शुरुआत 7 अप्रैल को Jaipur से हुई, जहां पश्चिमी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद 17 अप्रैल को Lucknow, 24 अप्रैल को Bhubaneswar और आगे Hyderabad व Guwahati में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।
तीन बड़े लक्ष्य: खाद्य सुरक्षा, किसान आय और पोषण
इस दौरान Shivraj Singh Chouhan ने तीन बड़े लक्ष्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना है, ताकि 140 करोड़ लोगों के लिए अनाज, दालें, तिलहन, फल-सब्जियां और दूध की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेहूं और चावल में भारत आत्मनिर्भर है, लेकिन दालों और खाद्य तेलों के लिए अभी भी आयात पर निर्भरता है, जिसे खत्म करना जरूरी है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी करेगा, बल्कि दुनिया की भी मदद करेगा।
1- खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना-
देश के 140 करोड़ लोगों के लिए अनाज, दाल, तिलहन, फल, सब्जियां और दूध की पर्याप्त उपलब्धता हो। साथ ही दालों और तेलों में भी आत्मनिर्भर बनना, ताकि आयात पर निर्भरता खत्म हो सके। किसानों की आय और जीवन स्तर बढ़ाना- किसानों की मेहनत का सही लाभ मिले, उनकी आय बढ़े और उनकी जिंदगी आसान बने। खेती को ज्यादा लाभकारी बनाकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ पेट भरने वाला भोजन ही नहीं, बल्कि लोगों को पोषण युक्त और संतुलित आहार मिले, जिससे देश की जनता स्वस्थ और मजबूत बन सके।
2- किसानों की आय बढ़ाना सबसे बड़ी प्राथमिकता
- दूसरे लक्ष्य के रूप में उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और जीवन स्तर सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही देश आगे बढ़ता है। उन्होंने किसानों की सेवा को भगवान की पूजा बताते हुए कहा कि सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे खेती लाभकारी बने और किसानों को ज्यादा आय मिले। खेती से जुड़ी आधी आबादी को मजबूत करना देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है।
3 पोषण सुरक्षा पर भी खास ध्यान
- तीसरे लक्ष्य के रूप में पोषण सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पेट भरने वाला भोजन ही नहीं, बल्कि पोषण युक्त आहार देना भी जरूरी है, ताकि देश स्वस्थ और मजबूत बन सके। सरकार का फोकस इस बात पर है कि आम जनता को संतुलित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो।
नीति, विज्ञान और किसानों का संगम
इन सम्मेलनों में Indian Council of Agricultural Research (ICAR), NABARD, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, एफपीओ, स्टार्टअप और किसानों की भागीदारी हो रही है। इससे नीति निर्माण में जमीनी अनुभव और वैज्ञानिक सोच का बेहतर समावेश हो रहा है।
कृषि क्षेत्र में नई दिशा की उम्मीद
सरकार को उम्मीद है कि #AgriRegionalConf2026 के जरिए कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, उत्पादन में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह पहल भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाने, बल्कि वैश्विक स्तर पर कृषि क्षेत्र में मजबूत भूमिका निभाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।