Bihar Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 16–17 मार्च को पटना में लगेगा महिला मेगा जॉब फेयर

Gaon Connection | Mar 09, 2026, 17:39 IST
Image credit : Gaon Connection Creatives
पटना में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर! 16 और 17 मार्च 2026 को ज्ञान भवन में भव्य महिला मेगा जॉब मेला आयोजित किया जा रहा है। यहाँ 50 से ज्यादा नामी कंपनियाँ आपकी सेवाओं के लिए उपस्थित रहेंगी और 2000 से अधिक जॉब वैकेंसी भरने का मौका मिलेगा। अगर आप भी करना चाहती हैं यहाँ विज़िट तो पढ़ें ये आर्टिकल और जानें जॉब फेयर की सभी डिटेल्स।
<p>पटना में होने जा रहा है महिला मेगा जॉब फेयर<br></p>

Patna में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर देने के उद्देश्य से 16 और 17 मार्च 2026 को एक बड़ा महिला मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन Bihar Skill Development Mission और Women and Child Development Corporation Bihar के सहयोग से किया जा रहा है। इस जॉब फेयर का उद्देश्य कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जोड़ना है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। Women and Child Development Corporation Bihar ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ये जानकारी दी।



कई क्षेत्रों में मिलेंगे नौकरी के अवसर

इस जॉब फेयर में कई अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। इनमें मुख्य रूप से अपैरल/परिधान, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), रिटेल, साइंस एवं वेलनेस और इलेक्ट्रीशियन जैसे सेक्टर शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार मेले में 50 से अधिक कंपनियों के आने और करीब 2000 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती होने की संभावना है। चयन की प्रक्रिया में पंजीकरण, स्पॉट इंटरव्यू और सीधे नियुक्ति पत्र देने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।



कौन कर सकता है आवेदन?

इस रोजगार मेले में वे महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं जो 10वीं, 12वीं, स्नातक या तकनीकी डिग्री (आईटीआई आदि) प्राप्त कर चुकी हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। सभी वर्गों की महिलाओं के लिए इसमें भाग लेने का अवसर खुला रहेगा। जॉब फेयर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



जरूरी दस्तावेज जैसे-



  1. आधार कार्ड
  2. बायोडाटा
  3. शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
  4. पासपोर्ट साइज फोटो

पटना के ज्ञान भवन में होगा आयोजन

यह महिला रोजगार मेला Gyan Bhawan में आयोजित किया जाएगा, जो गांधी मैदान के पास स्थित है। यहाँ बड़ी संख्या में कंपनियों और रोजगार चाहने वाली महिलाओं के आने की उम्मीद है। राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के रोजगार मेले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीधे कंपनियों से जोड़ने से उन्हें नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इस आयोजन से खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी और अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे सकेंगी।

Tags:
  • bihar
  • Women Mega Job Fair Patna
  • महिला मेगा जॉब फेयर पटना
  • Job opportunities for women Bihar
  • बिहार में महिलाओं के लिए रोजगार
  • Bihar Skill Development Mission
  • Jobs in Patna
  • Job Fair for Women