Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल जारी, जानें आपके शहर में क्या है 24k, 22k और 18k सोने के रेट

Gaon Connection | Apr 04, 2026, 09:50 IST
Image credit : Gaon Connection Network
4 अप्रैल 2026 को भारत में सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। 24 कैरेट सोने की कीमत 196 रुपये बढ़कर 15,093 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गई। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव भी कम नहीं रहे, बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सोने का भाव

भारत में सोने की कीमतों में 4 अप्रैल 2026 को तेज उछाल देखा गया, जिसमें 24 कैरेट सोना 196 रुपये बढ़कर 15,093 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम का भाव 1,50,930 रुपये तक पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना 180 रुपये बढ़कर 13,835 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 147 रुपये बढ़कर 11,320 रुपये प्रति ग्राम हो गया। यह उछाल घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने और डोनाल्‍ड ट्रंप के ईरान पर हमले तेज करने की चेतावनी जैसे वैश्विक तनाव के कारण आया, जिसने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा।



पिछले सत्र की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने के साथ-साथ वैश्विक तनाव ने भी सोने को सपोर्ट दिया है। खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के ईरान पर हमले तेज करने की चेतावनी ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है।



किस कैरेट में कितनी बढोतरी

  • अगर आज के ताजा भाव की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में बड़ा उछाल आया है। गुड रिटर्नस के डेटा के मुताबिक 4 अप्रैल को 24K वाला सोना 196 रुपये महंगा होकर 15,093 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है, जबकि 10 ग्राम का भाव 1,50,930 रुपये तक चढ़ गया है।
  • इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में भी मजबूती दिखी है। 22K गोल्ड 180 रुपये बढ़कर 13,835 रुपये प्रति ग्राम हो गया है और 10 ग्राम का रेट 1,38,350 रुपये पहुंच गया है।
  • वहीं 18 कैरेट सोना भी इस तेजी से अछूता नहीं रहा। इसकी कीमत 147 रुपये बढ़कर 11,320 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जबकि 10 ग्राम का रेट 1,13,200 रुपये तक पहुंच गया है।

यानी हर कैटेगरी में सोने ने निवेशकों को राहत दी है और बाजार में एक बार फिर पॉजिटिव सेंटिमेंट बना है।



आपके शहर में क्या है रेट?

शहर24K गोल्ड (10 ग्राम)22K गोल्ड (10 ग्राम)18K गोल्ड (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,49,120₹1,36,690₹1,11,870
मुंबई₹1,48,970₹1,36,550₹1,11,730
चेन्नई₹1,50,000₹1,37,500₹1,12,500
बेंगलुरु₹1,48,970₹1,36,550₹1,11,730
हैदराबाद₹1,48,970₹1,36,550₹1,11,730
कोलकाता₹1,48,970₹1,36,550₹1,11,730
पुणे₹1,48,970₹1,36,550₹1,11,730
अहमदाबाद₹1,48,970₹1,36,550₹1,11,730
जयपुर₹1,49,120₹1,36,690₹1,11,870
लखनऊ₹1,49,120₹1,36,690₹1,11,870

एमसीएक्‍स पर क्या है कीमत

घरेलू भारतीय बाजार में देखें तो एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट सोने क भाव 3 अप्रैल को 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 149,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि बुलियन्‍स पर इसकी कीमत 149,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।



  • वैश्विक स्तर पर सोने की चाल अब भी कई फैक्टर्स के बीच फंसी हुई है। एक तरफ बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर मजबूत बना रहे हैं, तो दूसरी ओर मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड इसकी तेजी पर ब्रेक लगा सकते हैं।
  • मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है तो सोना और चमक सकता है, लेकिन अगर ब्याज दरें और डॉलर मजबूत रहते हैं तो इसकी तेजी सीमित रह सकती है। फिलहाल निवेशकों के लिए सोना एक बार फिर आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है।
Tags:
  • Gold Price Today
  • सोने की कीमत
  • 24k Gold Rate
  • 24 कैरेट सोने का रेट
  • 22k Gold Rate
  • गोल्ड रेट आज
  • gold rate Jaipur Lucknow
  • gold price update