Gold-Silver Rate: सोने-चाँदी के भावों में आई गिरावट, 2.5 लाख से भी नीचे हुई चाँदी, जानें आपके शहर का रेट
16 फरवरी 2026 को सोना और चाँदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अहम खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में फिर से गिरावट आई है और यह ₹1.55 लाख से नीचे चला गया है। वहीं, चाँदी की कीमतों में ₹7,000 से ज्यादा की गिरावट आई है और यह ₹2,46,800 प्रति किलो पर आ गई है।
बीते दिन, मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ₹7,280 (3.08%) बढ़कर ₹2,45,190 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं, अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹2,819 (1.84%) महंगा होकर ₹1,55,655 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। सोने-चाँदी की कीमतों में अचानक आई तेजी और फिर गिरावट ने खरीदारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या दाम फिर से अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे या मुनाफावसूली के कारण नीचे आएंगे।
हम आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सोने-चांदी के ताज़ा भावों की जानकारी देंगे, ताकि आप यह तय कर सकें कि आज खरीदारी करना सही रहेगा या थोड़ा इंतजार करना चाहिए। महज 16 दिनों में सोना-चाँदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुँचने के बाद अचानक इन कीमती धातुओं के भाव क्रैश हो गए, हालांकि बीच-बीच में उछाल भी देखा गया। आज, यानी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।
जानिए आपके शहर में सोने और चाँदी के क्या भाव है-
16 फरवरी को सोने का भाव भाव आपके शहर में
मुंबई- 1,56,240 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,55,970 प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरू- 1,56,360 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई-1,56,690 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद-1,56,490 प्रति 10 ग्राम
16 फरवरी को चाँदी का भाव आपके शहर में
मुंबई- 2,45,610 प्रति किलो
दिल्ली-2,45,190 प्रति किलो
बेंगलुरू-2,45,800 प्रति किलो
चेन्नई-2,46,320 प्रति किलो
हैदराबाद-2,46,00 प्रति किलो