Cucumber Farming: घर की बालकनी में उगाएँ कैमिकल फ्री खीरा,गर्मी आने से पहले समझ ले पूरा प्रोसेस
अब आप अपने घर के छत और बैलकनी में बिना किसी रसायन के ताजे खीरे उगा सकते हैं। बाजार में मिलने वाले खीरे अक्सर हानिकारक रसायनों से भरे होते हैं, इसलिए अपने घर में उगाना एक सुरक्षित और स्वच्छ विकल्प है। पर्याप्त पानी, अच्छी मिट्टी और थोड़ी देखभाल के साथ, आप बढ़िया पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। जानिए Kitchen Gardening का पूरी प्रोसेस।
गर्मियों में खीरा सलाद का मेजर पार्ट होता है।लेकिन बाजार में रसायन-मुक्त खीरा मिलना मुश्किल और महंगा हो सकता है। इसलिए अपने घर की छत या बालकनी में आसानी से रसायन-मुक्त खीरा उगाया जा सकता है। जो खीरा आपको खुद से उगाया हुआ मिलेगा वो ताज़ा स्वादिष्ट और सेहतमंद होगा है। अभी का मौमस इसे उगाने के लिए सबसे अच्छा समय है।
तो क्या करना है? घर की छत और बालकनी में सीमित जगह देखें, फिर सही देखभाल से अच्छी पैदावार ली जा सकती है। यह विधि घर पर ताज़ा और स्वस्थ खीरा उगाने में मदद करती है। यदि आप ताज़ा और सुरक्षित खीरा खाना चाहते हैं, तो इसे अपने घर की छत या बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं।
मिट्टी कैसे तैयार करें?
मिट्टी तैयार करते समय 40 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 30 प्रतिशत कम्पोस्ट, 20 प्रतिशत रेत और 10 प्रतिशत सड़ी हुई गोबर की खाद का मिश्रण उपयोग करें। गमले के नीचे कंकड़ या टूटी ईंट के टुकड़े डालने से पानी का निकास सही रहता है। मिट्टी का पीएच मान 6.0 से 7.0 के बीच होना चाहिए।
गमले का चयन रखें सही
उपयुक्त मिट्टी, पानी और सही देखभाल से पौधा स्वस्थ रहता है। इससे छोटे स्थान में भी अच्छी उपज प्राप्त की जा सकती है। खीरा उगाने के लिए 12 से 18 इंच गहरे और कम से कम 12 इंच चौड़े गमले का चयन करना चाहिए। प्रत्येक गमले में 2-3 बीज लगभग एक इंच गहराई पर बोएं। बीजों के बीच 6-8 इंच की दूरी रखें। हल्का पानी दें और मिट्टी को नम बनाए रखें, लेकिन जलभराव से बचें। गमले के नीचे कंकड़ या टूटी ईंट के टुकड़े डालें, ताकि पानी का निकास सही रहे।
शुरूआत से ही करें पौधे की सही देखभाल
जब पौधे 6-8 इंच की ऊंचाई तक पहुंच जाएँ, तो बेलों को बांस, जाली या ट्रेलिस का सहारा दें। फर्टिलाइजर के रूप में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद का प्रयोग करें। हर 15 दिन में वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की जैविक खाद डालें। पौधों के बीच हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें।
खीरे के पौधे का कीटों से बचाव
कीटों से बचाव के लिए नीम तेल का छिड़काव करें। पीले पत्तों को समय-समय पर हटाते रहें। पौधों के बीच हवा का अच्छा प्रवाह बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इस तरह, घर पर ही ताज़ा, स्वादिष्ट और रसायन-मुक्त खीरा उगाया जा सकता है।