UP, Rajasthan, MP समेत कई राज्यों में लू का खतरा, IMD ने जारी की तारीखें, तस्वीरों से जरिए देखें देश में गर्मी का हाल

Gaon Connection | Apr 19, 2026, 17:40 IST
Image credit : Gaon Connection Network
गर्मी की मार देशभर में बढ़ने जा रही है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 से 23 अप्रैल के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के अनेक राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से ऊंचा पहुंच सकता है।
बढ़ती गर्मी से बचाव के तरीके

Heatwave Alert India: देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 23 अप्रैल के बीच उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है, जिससे लोगों और किसानों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है।



IMD के अनुसार 19 से 23 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लू का असर रहेगा। दिन के समय तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी है।



1. पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ (19–20 अप्रैल)

Image credit : Gaon Connection Network

इन इलाकों में 19 और 20 अप्रैल को तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है।



2. पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश (19–23 अप्रैल)

Image credit : Gaon Connection Network

इन क्षेत्रों में लगातार 5 दिन तक हीटवेव का असर रह सकता है। किसानों और मजदूरों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।



3. झारखंड (20–21 अप्रैल)

Image credit : Gaon Connection Network

झारखंड में दो दिनों तक लू जैसी स्थिति बन सकती है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।



4. पश्चिमी उत्तर प्रदेश (20–22 अप्रैल)

Image credit : Gaon Connection Network

पश्चिम यूपी में 20 अप्रैल से गर्मी और बढ़ेगी। तेज धूप और गर्म हवाएं आम जनजीवन प्रभावित कर सकती हैं।



5. पश्चिम राजस्थान (20–23 अप्रैल)

Image credit : Gaon Connection Network

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी का असर दिखेगा। यहां तापमान 44 डिग्री या उससे ऊपर जा सकता है।



6. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा (21–23 अप्रैल)

Image credit : Gaon Connection Network

इन राज्यों में 21 अप्रैल से गर्मी तेज होगी। दिन में बाहर निकलने वालों को सावधानी बरतनी होगी।

Tags:
  • Heatwave Alert India
  • Uttar Pradesh heatwave
  • Rajasthan weather alert
  • MP heatwave news
  • Punjab heatwave warning
  • IMD weather update
  • लू अलर्ट
  • मौसम अपडेट भारत
  • उत्तर प्रदेश गर्मी अलर्ट
  • राजस्थान हीटवेव