8 April Mausam Alert: कश्मीर घाटी, हिमाचल, उत्तर भारत में भारी बारिश, चारधाम यात्री बरतें सावधानी, कई राज्यों में के लिए चेतावनी
Yellow Alert of Rain: देश के कई हिस्सों में 8 अप्रैल को मौसम अचानक बदलने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम 8 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने के मिलगेा, जिससे कई राज्यों में मौसम खराब हो सकता है।
कहाँ-कहाँ होगी भारी बारिश?
- 8 अप्रैल को खासतौर पर हिमालयी राज्यों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
- कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश
- मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश
- हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
- पश्चिमी बंगाल में 8 अप्रैल को बारिश, असम, मेघालय और ओडिशा में 8 और 8 को बारिश की संभावना
तेज हवाएं और तूफान का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ 50 से 85 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बारिश और बादल छाने के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना है। इससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम अस्थिर बना रहेगा।
चारधाम यात्रा करने वाले ध्यान दें
मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि चारधाम यात्रा के प्लान से पहले मौसम विभाग का Pilgrimage Forecast जरूर चेक करें। पहाड़ों का मौसम अनिश्चित होता है और चार धाम यात्रा (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) के दौरान सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) विशेष रूप से तीर्थयात्रियों के लिए 'Pilgrimage Forecast' जारी करता है। आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अगले 7 दिनों के सटीक मौसम की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा प्लान करें।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दोपहर से शाम तक हवाएं और तेज हो सकती हैं, जिनकी गति 50 kmph तक पहुंच सकती है और फिर से हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहने की संभावना है। हवा मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व दिशा से चलेगी, जिसकी गति सुबह तेज रहेगी और फिर धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
किसानों के लिए सतर्क रहने की सलाह
बारिश और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। खासकर गेहूं और सरसों जैसी फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
क्या करें, क्या न करें?
- खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें
- बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें
- तेज हवाओं में पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें
- स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें