मौसम अपडेट: पहाड़ों में भारी बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा कोहरा

Preeti Nahar | Jan 24, 2026, 10:16 IST

उत्तर भारत के मौसम में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की भारी संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा बढ़ेगा। 27 जनवरी से एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

<p>बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहें<br></p>

Mausam Update: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी लौट आई है। कुछ दिनों की राहत के बाद, बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरा दिया है और ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह आसमान साफ था और तेज हवाओं से भी राहत मिली, लेकिन ठंडक लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, ठंड अभी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।



पहाड़ी राज्यों का मौसम अपडेट

बात करें उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। वहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण 500 से अधिक सड़कमार्ग बंद हो गए। 24 और 25 जनवरी को उंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी का अनुमान है। साथ ही कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई है।



जम्मू-कश्मीरऔर उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 24 और 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाखऔर उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का दौर चलेगा, वहीं मैदानी इलाकों के लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।



24 से 26 जनवरी अपडेट

24 और 25 जनवरी तक राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 24 से 26 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसके अलावा, वहीं केरल में भी 26 जनवरी को बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।



27 जनवरी से 28 जनवरी मौसम अपडेट

27 जनवरी से मैदानी राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी से मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। 27 और 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tags:
  • mausam update
  • Snowfall Alert
  • भारी बर्फबारी
  • Cold Wave
  • शीतलहर का अलर्ट
  • मौमस अपडेट
  • जानें कब बदलेगा मौसम
  • cold wave and dense fog alert in plains