Music Launch : कहानीकार और गीतकार नीलेश मिसरा के दूसरे एलबम का पहला गाना 'ज़मीन पे तारे' रिलीज
अब तक अपनी कहानी सुनाने के अंदाज़ से देशभर के लाखों लोगों के दिलों पर राज़ करने वाले कहानीकार नीलेश मिसरा ने फिल्मों में अपनी कलम के जादू से कई हिट गाने लिखे हैं। एक सफल पत्रकार को तौर पर पहचान रखने वाले नीलेश मिसरा देश के सबसे बड़े रूरल मीडिया गाँव कनेक्शन के फाउंडर हैं। अपनी इस यात्रा में अब उन्होंने एक और कदम बढ़ा दिया है। अब तक फिल्मों में गाने लिखने लिखने और कहानियां सुना रहे नीलेश मिसरा अब खुद एक गायक और एक्टर के तौर पर सामने आने जा रहे हैं।
'ज़मीं पे तारे' दूसरे एल्बम का पहला गाना
नीलेश मिसरा का नया गाना ‘ज़मीन पे तारे’ उनके दूसरे एलबम का पहला गाना है। इससे पहले उनका एल्बम “फिर मिलेंगे” आ चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह गाना एक भावुक कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार और जुदाई की फीलिंग्स को दिखाया गया है। गाने के बोल एक ऐसे रिश्ते की बात करते हैं जो कभी बहुत खास था, लेकिन समय के साथ टूटकर बिखर गया।
नीलेश मिसरा के लिखे मशहूर गाने
नीलेश मिसरा ने पत्रकारिता के बाद कहानीकार के तौर पर अपना सफ़र शुरू किया। इसी सफ़र में उन्होंने रेडियो के माध्यम से कहानी सुनाना शुरू किया। 4 मई 1973 को लखनऊ में जन्मे नीलेश मिसरा की प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज में हुई। बाद में उन्होंने दिल्ली में आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। फिल्मों में उन्होंने गीत लिखना फिल्म जिस्म के गीत 'जादू है नशा' से शुरू किया। अब तक कई फिल्मों में हिट गीत लिख चुके हैं।
नीलेश मिसरा के लिखे कई फिल्मी गाने भी काफी लोकप्रिय रहे हैं, जैसे “I Love You” (Bodyguard), “Suna Suna” (Krishna Cottage), “Kuch Toh Bata Zindagi” (Bajrangi Bhaijaan), “Abhi Kuch Dino Se” (Dil To Bachcha Hai Ji), “Maine Dil Se Kaha”(Rog) और “Thode Se Kam Ajnabee” (Pagglait) के साथ ही कई दूसरे मशहूर गाने शामिल हैं। उनकी लेखनी अपनी भावनात्मक गहराई, सरलता और कहानी कहने की शैली के लिए जानी जाती है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में उनके साथ डॉ. रोशनी रावत भी नजर आई हैं, जिससे गाने की कहानी को और बेहतर तरीके से दिखाया गया है।