परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी छात्रों को दे रहे परीक्षा के तनाव से निपटने के मंत्र

Gaon Connection | Feb 06, 2026, 10:11 IST
Image credit : Gaon Connection Network, Gaon Connection

Pariksha Pe Charcha 2026 PM Modi Live Updates: परीक्षा पे चर्चा 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर परीक्षा तनाव से निपटने के उपाय बता रहे हैं।

<p>कार्यक्रम को लेकर देशभर में भारी उत्साह देखा गया और लाखों छात्रों ने इसमें भाग लेने के लिए आवेदन किया। <br></p>

देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए आयोजित “परीक्षा पे चर्चा 2026” एक बार फिर संवाद और मार्गदर्शन का मंच बनकर सामने आया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करते हुए परीक्षा के दबाव, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं।



यह कार्यक्रम 2018 से हर साल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों से बातचीत कर उन्हें परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा मानने की सलाह दे रहे हैं।



परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपके अंदर डॉक्टरी के स्किल होने चाहिए। अगर आपको हार्ट स्पेशलिस्ट बनना है तो किताबें आपकी इसमें मदद कर सकती हैं, लेकिन आप असली हार्ट स्पेशलिस्ट तब बनेंगे, जब आप मरीज के साथ मिलकर उसका इलाज करेंगे। अगर आपको वकील बनना है तो किताबें आपको कानून की जानकारी दे देंगी, लेकिन प्रोफेशनल स्किल्स के लिए आपको किसी सीनियर वकील के साथ मिलकर कानूनी दांव-पेच सीखने होंगे। इससे ही आप प्रोफेशनल स्किल सीख पाएंगे। शिक्षा और स्किल एक-दूसरे के भाई-बहन हैं।



बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4.50 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स से 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) 2026 कर रहे हैं। यह पीपीसी का 9वां एडिशन है।



बच्चों ने प्रधानमंत्री से पूछा कि परीक्षा के दौरान कैसे फोकस करना चाहिए? पीएम मोदी ने कहा कि टीचर्स वे चीजें पढ़ाने की कोशिश करते हैं, जिससे नंबर मिले। वहीं, अच्छे टीचर्स पूरे सिलेबस पर फोकस करते हैं, जिससे बच्चे का सर्वांगीण विकास हो सके।



इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री अलग-अलग बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करते हैं, पहले से पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं और परीक्षाओं के दौरान पॉजिटिविटी बनाए रखने के बारे में जानकारी शेयर करते हैं।



ये सरकार की 'एग्जाम वॉरियर्स' पहल कार्यक्रम के तहत किया जाता है, जिसका मकसद एक समग्र, तनाव-मुक्त सीखने का माहौल बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने 5 राज्यों दिल्ली, कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) में छात्रों से सीधे बातचीत की है।



इस बार 4,50,13,379 लोग हिस्सा ले रहे है, जिनमें 4,19,14,056 स्टूडेंटस, 24,84,259 शिक्षक और 6,15,064 अभिभावक शामिल हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन (डीडी) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।



Tags:
  • परीक्षा पे चर्चा 2026
  • Pariksha Pe Charcha 2026
  • PM Modi exam tips
  • परीक्षा तनाव
  • exam stress tips
  • students motivation
  • Narendra Modi students interaction
  • exam preparation tips
  • education news India
  • time management for students