गांधी के 150वीं जयंती पर देखें साबरमती आश्रम की झलकियां

गाँव कनेक्शन | Oct 02, 2019, 06:15 IST

देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। गांधी जी ने अपने जीवन में कई प्रयोग किए थे। इन प्रयोगों का एक प्रमुख अवयव आश्रमों की स्थापना भी थी। दक्षिण अफ्रीका में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने फीनिक्स आश्रम की स्थापना की थी, वहीं जब वह भारत आये तब उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे भी एक आश्रम बनवाया। उन्होंने इसे साबरमती आश्रम का नाम दिया था।

गांधी जी के मृत्यु के पश्चात साबरमती आश्रम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया गया। साबरमती आश्रम में गांधी जी की जिंदगी से जुड़े कई अहम पत्र, दस्तावेज, फोटो और सामान रखे गए हैं। यहां पर गांधी का ऐनक भी है और उनका चरखा भी। तो आइए दिखाते हैं आपको इस आश्रम की कुछ झलकियां-

गांधी जी का चरखा



आश्रम और साबरमती नदी का किनारा

गांधी जी की कुटिया

साबरमती का आंगन और कुटिया



साबरमती आश्रम पर लिखे गांधी जी के उपदेश





आश्रम की म्यूजियम में दाडी मार्च की प्रतिकृति (रेप्लिका)



गांधी जी के प्रमुख अस्त्र सत्याग्रह के बारे में



आश्रम में कस्तूरबा गांधी का कमरा



कस्तूरबा के बारे में



Tags:
  • Gandhi
  • Mahatma Gandhi
  • sabarmati ashram
  • story