Gold-Silver Rate: चाँदी पहुंची 4 लाख के पार, जानें आज के भाव
सोने और चांदी की कीमतें आसमान छु रही हैं, जिससे निवेशकों और ग्रमीण जनता की चिंता बढ़ गई है। वैश्विक बाजार में अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि ने भारतीय बाजार को भी प्रभावित किया है। कॉमेक्स पर सोने की कीमतें अब प्रति औंस ₹4.55 लाख तक पहुँच गई हैं।
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। 29 जनवरी 2026, गुरुवार को इन कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के नए रिकॉर्ड बनने का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है। सोना-चाँदी की बढ़ती किमतों ने आम आदमी की जेब पर भारी बोझ दाल दिया है। आद आदमी गहने खरीदने से दूर होते जा रहे हैं।
कॉमेक्स मार्केट में बुधवार सुबह सोने की कीमत लगभग ₹4.15 लाख प्रति औंस थी, जो शाम तक बढ़कर ₹4.35 लाख प्रति औंस हो गई। गुरुवार को यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब ₹4.55 लाख प्रति औंस तक पहुंच गया। चांदी की बात करें तो बुधवार सुबह ₹8,900 प्रति औंस पर थी, जो गुरुवार को बढ़कर ₹9,800 प्रति औंस हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गई। बुधवार को सोना ₹1,66,355 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर ₹3,86,530 प्रति किलो पर बंद हुई। बाजार जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलने पर MCX पर भी कीमतों में और तेजी आ सकती है।
भारत में आज सोने और चांदी के भाव:
| 24 कैरेट सोना | ₹1,79,000 प्रति 10 ग्राम |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,64,100 प्रति 10 ग्राम |
| 18 कैरेट सोना | ₹1,34,290 प्रति 10 ग्राम |
| चाँदी | ₹4,10,100 प्रति किलो |
सोने में 95 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक वृद्धि
चाँदी की तरह सोने ने भी निवेश के सारे रेकॉर्ड तौड़ दिए हैं। पिछले साल जनवरी 2025 में सोना करीब 78,433 प्रति 10 ग्राम था। वहीं 28जनवरी 2026 को सोना 1,75,300 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया। पिछले एक साल में सोने की कीमतों में 95 से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है। कीमतें लगभग दोगुनी हो गई है।
चाँदी कीमतों में 400 प्रतिशत का उछाल
पिछले एक साल में चाँदी की कीमतों में अभूतपूर्व तेजी देखी गई है। पिछले एख साल में चाँदी की कीमत 70 से 80 हजार प्रति किलो के आसपास थी। वहीं बुधवार को 3.80 लाख रूपए प्रकि किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई। जिसका मतलब है कि एक साल में 400 प्रतिशत के करीब चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। केवल पिछले एक महीने में दिसम्बर 2025 से अब तक में ही चाँदी का भाव 2 लाख से 3 लाख 80 हजार पार हो गया है। यह बढ़ती कीमतें कहाँ जाकर रुकेंगी, यह कहना मुश्किल है। बाजार के जानकारों का कहना है कि 2026 के बाद कमोडिटी मार्केट में बड़ी तेजी आ सकती है और सोने-चांदी के दाम और भी बढ़ सकते हैं।