Weather update: बदल रहा है मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी
फरवरी का दूसरा हफ्ता उत्तर भारत में मौसम के रंग बदलने का संकेत दे रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की तस्वीर एक-सी नहीं है। मैदानी इलाकों में ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसका सीधा असर जनजीवन, खेती और यात्रा पर पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में धूप के साथ गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की स्थिति बनीरहेगी।
फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 11 फरवरी 2026 को उत्तर भारत में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।
आपके शहर में आज (11 फरवरी) का मौमस
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 26°C | 11°C |
| मुंबई | 33°C | 20°C |
| कोलकाता | 29°C | 15°C |
| चेन्नई | 31°C | 20°C |
| लखनऊ | 27°C | 11°C |
| पटना | 26°C | 14°C |
| रांची | 25°C | 10°C |
| भोपाल | 29°C | 13°C |
| जयपुर | 27°C | 12°C |
| शिमला | 16°C | 04°C |
| नैनीताल | 18°C | 07°C |
दिल्ली-एनसीआर में मौमस साफ
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड कम हो जाएगी। अधिकतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10–11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यह फरवरी का अब तक का सबसे गर्म दिनों में से एक हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भी बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा परेशान कर सकता है। दिन में तापमान 26–27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सर्दी का असर और कम महसूस होगा।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना
इसके विपरीत, पहाड़ी राज्यों में मौसम पूरी तरह अलग है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे ठंड बढ़ेगी और पर्वतीय इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, जबकि पहाड़ों पर मौसम सक्रिय बना रहेगा। फरवरी के दूसरे हिस्से में ठंड कमजोर पड़ने के संकेत हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला अभी जारी रहेगा। कुल मिलाकर, मैदानों में लोग हल्की गर्मी का एहसास कर रहे हैं, वहीं पहाड़ों पर सर्दी अभी भी बनी हुई है। मौसम का यह बदलाव खेती, यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डाल रहा है।