0

देसी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ये योजना, आप भी कर सकते हैं आवेदन

गाँव कनेक्शन | Aug 08, 2023, 08:07 IST
Share
देसी गाय पालन के लिए देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2023-24 शुरू की गई है, चलिए जानते हैं इस योजना के तहत कैसे और कब तक आवेदन कर सकते हैं।
dairy business
पिछले कुछ वर्षों में एक बार फिर से देसी गाय पालन की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है, केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाएँ भी चल रहीं हैं, जिनकी मदद से देसी गाय पालन शुरू कर सकते हैं।

बिहार सरकार ने देसी गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए ‘देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2023-24’ शुरू की है। इस योजना के तहत बिहार के किसान और पशुपालकों को 40 से 75 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।

बिहार सरकार द्वारा ‘देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना’ को प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और गायों की देसी नस्ल को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। इसमें अधिकतम 20 गायों पर ही सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के तहत बिहार के अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/ जनजाति के 75 प्रतिशत और अन्य सभी वर्गों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना के लिए प्रदेश के सभी वर्ग के भूमिहीन किसान, किसान, लघु किसान, सीमांत किसान, गरीबी रेखा से नीचे के किसान, बेरोजगार युवक-युवतियाँ आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का कार्यान्वयन राज्य के सभी जिलों में संबंधित विभाग के जिला गव्य विकास अधिकारी करेंगे।

367028-desi-gaupalan-protsahan-yojana-bihar-subsidy-application-dairy-business-startup-2
367028-desi-gaupalan-protsahan-yojana-bihar-subsidy-application-dairy-business-startup-2

इस योजना के तहत आवेदकों का चयन विभाग द्वारा प्रशिक्षित आवेदन, दुग्ध सहकारिता समिति के सदस्यों और जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़े आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

दो देसी गायों के लिए डेयरी फार्म शुरू करने पर 2,42,000 रुपये की लागत राशि आएगी। वहीं योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग किसानों/पशुपालकों को 1,81,500 रुपये सब्सिडी राशि मिलेगी।

अन्य सभी वर्गों के किसानों/पशुपालकों को 1,21,000 रुपये सब्सिडी राशि दी जाएगी। वहीं चार देसी गायों/हिफर गायों के लिए डेयरी फार्म शुरू करने पर 5,20,000 रुपये की लागत राशि आएगी।

इस योजना के तहत अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग को 3,90,000 रुपये की सब्सिडी राशि मिलेगी, जबकि अन्य सभी वर्गों के किसानों/पशुपालकों को 2,60,000 रुपये की सब्सिडी राशि मिलेगी।

15 देसी गायों/ हिफर गायों पर लागत राशि 20,20,000 रुपये आएगी। वहीं इस पर सभी वर्ग के किसानों या पशुपालकों को 8,08,000 रुपये सब्सिडी राशि मिलेगी। इसी तरह 20 देसी गायों पर लागत राशि 26,70,000 आएगी। वहीं इस पर सभी वर्ग के किसानों या पशुपालकों को 10,68,000 रुपये की सब्सिडी राशि मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

देसी गायों पर 75 प्रतिशत तक सब्सिडी पाने के लिए पशुपालकों को ‘देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना’ के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले गव्य विकास निदेशालय, बिहार की वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर जाना होगा।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

‘देसी गौपालन प्रोत्साहन योजना’ के लिए आवेदन एक अगस्त, 2023 से शुरू हो गए हैं, आवेदन की अंतिम तारीख़ एक सितंबर, 2023 निर्धारित की गई है।

Tags:
  • dairy business
  • Desi cow
  • Bihar

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2026 All Rights Reserved.