Budget 2026: बजट पेश कर रहीं हैं निर्मला सीतारमण

Gaon Connection | Feb 01, 2026, 10:19 IST
Image credit : Gaon Connection Network, Gaon Connection

Budget 2026 Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

<p>राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाकर वित्त मंत्री को दीं शुभकामनाएं, संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण।<br></p>

India Budget 2026 Updates: आज 1 फरवरी 2026 को भारतीय संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जा रहा है। देश की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक घोषणा की शुरूआत सुबह 11 बजे संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया।



राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाकर वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं, निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गईं हैं।



यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि देश की आर्थिक दिशा, सरकारी खर्चों, कर-नीतियों और विकास के लक्ष्यों का रोडमैप भी है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार यह बजट बहु-स्तरीय नीतियों और योजनाओं को समेटे होगा, जिसका असर जनता के रोज-मर्रा के जीवन, उद्योगों और वैश्विक निवेशकों पर पड़ेगा।



Finance Minister Nirmala Sitharaman India Union Budget 2026 Live Updates



निर्मला सीतारमण इस बार बजट (Budget 2026) लगातार नौवीं बार पेश कर रहीं हैं। 2019 से वह इस पद पर काबिज हैं और तब से हर साल संसद में बजट पेश किया है। यह उपलब्धि उन्हें भारतीय वित्त मंत्री के रूप में इतिहास में एक महत्वपूर्ण मुकाम पर ला खड़ा करती है। अब तक उनके नाम आठ बजट प्रस्तुति दर्ज हैं और 2026-27 के बजट के साथ यह संख्या नौ हो जाएगी।



निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने लगातार इतने वर्षों तक देश का बजट पेश किया है। उनका यह लगातार नौवीं प्रस्तुति का रिकॉर्ड खास इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले इस तरह की निरंतरता शायद ही किसी वित्त मंत्री ने दिखाई हो। वे अब मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुकी हैं, जिन्होंने कुल 10 बजट पेश किए थे।



2019 में जब उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया था, तब से लेकर 2025 तक उन्होंने आठ बजट पेश किए हैं, जिनमें से एक अंतरिम बजट था (2024)।

Tags:
  • निर्मला सीतारमण बजट 2026
  • केंद्रीय बजट 2026-27
  • Union Budget Today Hindi
  • निर्मला सीतारमण नौवां बजट
  • Budget speech time India
  • आज का बजट लाइव
  • बजट 2026 हिंदी समाचार
  • Budget highlights Hindi
  • आयकर बजट 2026
  • भारत का बजट 2026