Live Blog Updated 4 mins ago
Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए ग्रामीण भारत को क्या मिला?
February 1, 2026, 3:10 PM

Synopsis: Union Budget 2026 Live Updates: आज 1 फरवरी 2026 को भारतीय संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जा रहा है।

India Union Budget 2026 Highlights and News Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार बजट लगातार नौवीं बार पेश किया। इस बार वित्त मंत्री ने ग्रामीण भारत के लिए कई घोषणाएँ की हैं, इनमें खेती-किसान, पशुपालन, मत्स्यपालन, ग्रामीण विकास जैसे कई विभागों पर बात की गई।

13:12 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: औषधीय पौधों की खेती के लिए विशेष पैकेज

Budget Highlights 2026: आयुष (AYUSH) और हेल्थ टूरिज्म सेंटर्स के पास बनाए जाएंगे 'हर्बल क्लस्टर'। अन्नदाता अब 'औषधि-दाता' भी बनेंगे!

13:11 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: नारियल किसानों के लिए बड़ा ऐलान

Budget Highlights 2026: नारियल के पुराने पेड़ों को बदलने और रोग नियंत्रण के लिए विशेष पैकेज, सफेद मक्खी जैसे कीटों से सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और रिसर्च पर फंड। नारियल तोड़ने के लिए आधुनिक मशीनों और ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा।

13:11 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: पूंजी सब्सिडी सहायता योजना

India Budget 2026 Highlights: निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना की शुरूआत की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में Veterinary और Paraveterinary अस्पतालों के आधुनिकिकरण किया जाएगा। 'मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां' बढ़ेंगी। पैरावेट स्टाफ के लिए नए ट्रेनिंग सेंटर, ताकि गाँव में ही मिले इलाज। पशु अस्पतालों में डिजिटल डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी होगा विस्तार।

11:50 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026: नारियल किसानों के लिए बड़ा ऐलान

नारियल के पुराने पेड़ों को बदलने और रोग नियंत्रण के लिए विशेष पैकेज, सफेद मक्खी जैसे कीटों से सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और रिसर्च पर फंड। नारियल तोड़ने के लिए आधुनिक मशीनों और ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा।

11:39 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड

Union Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं।"

11:39 (IST) | Feb 01, 26
India Budget 2026 Live: वस्‍त्र उद्योगों के लिए एकीकृत कार्यक्रम

Budget 2026 Updates: खादी, हथकरघा और हस्‍तशिल्‍पों को बढ़ावा देने के लिए महात्‍मा गांधी ग्राम स्‍वराज पहल का शुभारंभ, वस्‍त्र कौशल इको-सिस्‍टम को बढ़ावा और आधुनिकता के लिए समर्थ 2.0 मिशन, प्राकृतिक, मानव निर्मित और न्यू ऐज फाइबर में आत्‍मनिर्भरता के लिए राष्‍ट्रीय फाइबर योजना

11:38 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: आर्थिक विकास होगा तेज़

India Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आर्थिक विकास को तेज़ करने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूँ - 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना; पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से पुनर्जीवित करना; चैंपियन MSME बनाना; इंफ्रा को बढ़ावा देना; लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना; शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना।"

11:38 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: आयात पर कम होगी निर्भरता

Union Budget 2026 Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और ज़रूरी आयात पर निर्भरता कम की है। साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो। रोज़गार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं। इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है।"

11:37 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: जैविक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने बायो फार्मा पर बजट की घोषणा

India Budget 2026 Updates: ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा को बेहतरी की रणनीति है बायोफॉर्मा शक्ति, इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक बायोफॉर्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है। बायोफॉर्मा शक्ति का अगले पांच वर्षों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुभारंभ

11:36 (IST) | Feb 01, 26
बायोफार्मा में आगे बढ़ेगा भारत: वित्त मंत्री

Budget 2026 Live Updates: जैविक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने बायो फार्मा पर बजट की घोषणा।

11:36 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही हैं बजट

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही हैं बजट 2026-27

11:35 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री जल्द शुरू करेंगी भाषण

Inion Budget 2026 Live Updates: कैबिनेट बैठक ने यूनियन बजट 2026 को औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब कुछ ही देर में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी।

11:35 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: बजट से पहले सोने-चाँदी की कीमतों में गिरावट

Union Budget 2026 Live Updates: बजट पेश होने से पहले बाज़ार में सोने-चाँदी की कीमतों में गिरावट दर्ज़ की गई।

11:34 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: संसद भवन पहुंची निर्मला सीतारमण

India Budget Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुँच गईं हैं।

11:34 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाकर वित्त मंत्री को दीं शुभकामनाएं

India Budget Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण को दही-चीनी खिलाकर दीं शुभकामनाएं।

11:33 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार रचेंगी इतिहास

India Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार बजट लगातार नौवीं बार पेश कर रहीं। 2019 से वह इस पद पर काबिज हैं और तब से हर साल संसद में बजट पेश किया है।

11:33 (IST) | Feb 01, 26
Budget 2026 Live: संसद में आज बड़ा दिन


Union Budget 2026 Live Updates: आज 1 फरवरी 2026 को भारतीय संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जा रहा है। देश की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक घोषणा सुबह 11 बजे संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।