जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर

Divendra Singh | Sep 05, 2017, 20:01 IST
जैविक खेती
स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। अगर आप जैविक खेती करते हैं तो ये खबर आपके लिए है, जल्द ही जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा, देशभर के किसान इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

जैविक उत्पाद के लिए काम करने वाली काम करने वाली कंपनी आर्गेनिक इंडिया देशभर में जैविक खेती करने वाले किसानों को मौका दे रही, जिसमें जैविक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रयास से सीतापुर में बढ़ा मूंगफली का रकबा

आर्गेनिक इंडिया के सीनियर मैनेजर (कृषि) सुरेन्द्र क़ुमार बताते हैं, “पूरे देश के किसानों के आवेदन मांगे गए हैं, हमारा मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है, जिससे दूसरे किसानों का भी रुझान जैविक खेती की तरफ बढ़े। इस पुरस्कार को तीन श्रेणी में बांटा गया है, प्रथम, द्वितीय और तृतीय।”

इस पुरस्कार के माध्यम से तीन जैविक किसानों को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान कर नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र नौ नंवबर 2017 को भारत में पहली बार आयोजित होने वाले 19वें जैविक विश्व कांग्रेस जो कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आयोजित होगा के उद्घाटन सत्र में दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ऐसे पहचानिए : कहीं आपका पशु बीमार तो नहीं

सुरेन्द्र कुमार आगे बताते हैं, “09-11 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित जैविक विश्व कांग्रेस में किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें देशभर के जैविक किसान भाग लेंगे। प्” कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अनुसार, प्रमाणित जैविक खेती के तहत खेती योग्य क्षेत्र पिछले एक दशक में तकरीबन 17 गुना बढ़ गया है।

यह क्षेत्र वर्ष 2003-04 में 42,000 हेक्टेयर था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 7.23 लाख हेक्टेयर के स्तर पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में 44670.10 हेक्टेयर में जैविक खेती हो रही है। किसान जो पिछले पांच वर्षों या उससे अधिक समय से जैविक खेती कर रहें हैं, इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

हिंदी या अंग्रेजी में पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र 15 सितम्बर 2017 तक किसी भी समय तक आर्गेनिक इण्डिया के लखनऊ कार्यालय में सभी सहायक दस्तावेजों (फोटो, प्रमाण पत्र) के साथ प्राप्त हो जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें : ये उपाय अपनाकर बचाएं धान की फसल

विशेषज्ञ समिति करेगी किसानों का चयन

एक विशेषज्ञ समिति जिसमें जैविक क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्य शामिल हैं के द्वारा चुने गए नामांकित आवेदनों की जांच करेंगे और सबसे उत्कृष्ट जैविक किसानों के एक समूह का चुनाव करेंगे। चयनित किसानों के खेती की विधाओं और नवोन्मेशी क्रियाओं का भौतिक सत्यापन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। द्ववीतीय चरण मे चयनित सबसे उत्कृष्ट जैविक किसानों को निर्णायक समिति के समक्ष अंतिम प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इस पते पर कर सकते हैं आवेदन

आर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

प्लाट नं – 266, फैजाबाद रोड,

कामता, पोस्ट – चिनहट,

लखनऊ-226028, उत्तर प्रदेश.

यहां से कर सकते हैं आवेदन पत्र डाउनलोड

आर्गेनिक इण्डिया वेबसाइट http://www.organicindia.com/ और जैविक विश्व कांग्रेस के वेबसाइट https://owc.ifoam.bio/2017 से डाउनलोड किया जा सकता है।

केले से बने उत्पादों की बढ़ती मांग से बढ़ी केले की व्यवसायिक खेती

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रयास से सीतापुर में बढ़ा मूंगफली का रकबा

Tags:
  • जैविक खेती
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  • organic farming
  • कृषि मंत्रालय
  • हिन्दी समाचार
  • Agriculture samachar
  • जैविक खेती को बढ़ावा
  • आर्गेनिक इंडिया
  • जैविक विश्व कांग्रेस

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.