Banana Farming : केले की खेती से बंपर कमाई के लिए किसान क्या करें? रोपाई से लेकर फसल कटाई की पूरी जानकारी

Gaon Connection | Feb 07, 2026, 17:17 IST
Image credit : Gaon Connection Network

केले के पौधों की रोपाई जून-जुलाई में शुरू हो जाती है। किसान केले की खेती से प्रति एकड़ 2-2.5 लाख की कमाई कर सकते हैं। जानें क्या हो बुवाई, कटाई और मार्केटिंग का सही तरीका?

<p>उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में किसान जय सिंह केला और आलू की खेती करते हैं। </p>

किसी भी फसल की अच्छी पैदावार के लिए शुरुआत से ही खेत की तैयारी अच्छी होना बहुत जरूरी। केले से प्रति एकड़ 2-2.5 लाख की कमाई के लिए टिप्स दे रहे हैं बहराइच के किसान प्रगतिशील किसान जय सिंह।



खेत की तैयारी कैसे करें?

गर्मियों के दिनों में जब खेत खाली होते हैं, तो उनकी गहरी जुताई करें, जिससे अच्छे से धूप में खेत तप जाएं। लगातार रासायनिक खाद डालने से एक तत्वों की सफेद परत मिट्टी में जम जाती है। इस ज़हरीली परत से पौधों की जड़े नीचे नहीं जा पातीं। इसलिए गहरी जुताई करना बहुत जरूरी है। कम जुताई होने पर पानी बहकर निकल जाएगा और मिट्टी सोख नहीं पाएगी। मई में खेत में ढैंचे की बुआई करें, जुलाई में रोपाई से पहले ढैंचे को खेत में मिला दें।



नर्सरी की तैयारी

अच्छी नर्सरी से पौध लाकर कम से कम 2 से 4 दिन तक पौधे को एक शेड नेट में रखना चाहिए। पौधा थक कर आता है और उसकी जड़ें हिली हुई होती हैं। गर्मी और अधिक आर्द्रता होने से फंगस लगने की संभावनाएं भी काफी होती हैं। शेडनेट में पौधों को रखकर फंगीसाइड का पौधों के ऊपर छिड़काव करना चाहिए। जिसके बाद 19:19:19 या 16:16:16 NPK का छिड़काव पौधों पर करें। जब तक पौधे शेडनेट में है, रोपाई नहीं हो रही, छिड़काव करते रहें। साथ ही दिन में तीन से चार बार तक पानी देते रहें, जिससे नमी न घटे। जिस दिन पौधे की रोपाई करनी है, उस दिन भी फंगीसाइड का छिड़काव करने के बाद ही रोपाई करनी चाहिए।



कैसे करें रोपाई ?

केले के पौधे को 4-6 इंच के बेड पर लगाना चाहिए। पौधे से पौधे की दूरी 7 फीट (पूरब-पश्चिम) और पौने छह फीट (उत्तर-दक्षिण) में होनी चाहिए। जिससे कि खेत में हवा आसानी से पास हो जाए। बेड के ऊपर शाम को करीब पांच बजे पौधा लगाना चाहिए। शाम को पौधा लगाने से उसे बिना पानी की दिन की धूप नहीं सहनी पड़ती है। रोपाई के बाद ही रात में पानी खेत में चला देना चाहिए। अधिक पानी को खेत से बाहर निकाल दें।



फसल की कटाई और बिक्री

केले की फली 32 से 33 मिलीमीटर की हो तभी काटना चाहिए। ज्यादा मोटाई होने पर बाजार में रेट अच्छा नहीं मिलता है। जब केला मोटा होने लगता है तो लंबाई गोलाई में बदलने लगती है। ऐसे केले की स्किन कमजोर होती है। ऐसा केला पकने पर चिटकता है और जल्दी खराब होता है।



देखें वीडियो



https://www.youtube.com/watch?v=iwGh_tatRRQ&t=63s

Tags:
  • banana farming
  • agriculture
  • agriculture tips
  • agri tips
  • farming tips