पश्चिम बंगाल में हाथियों का खौफ़: फ़सलें बर्बाद, टूट रहे घर, खेत में भी जाने से डर रहे किसान
Madhu Sudan Chatterjee | Nov 30, 2024, 21:03 IST
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के कई गाँव इन दिनों हाथियों के हमलों से बुरी तरह प्रभावित हैं। 74 हाथियों का एक विशाल झुंड पिछले कई महीनों से यहाँ के खेतों और घरों में तबाही मचा रहा है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी जिंदगी खतरे में पड़ गई है। हाथियों के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से घबराते हैं, वहीं कई जानें भी जा चुकी हैं। वन विभाग के प्रयासों के बावजूद, हाथियों के आतंक पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा है।
Elephant attack report 6