प्रदेश सरकार के निर्णय से खुश, लेकिन समर्थन मूल्य कम

गाँव कनेक्शन | Apr 13, 2017, 21:30 IST

मोहम्मद परवेज, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट



कन्नौज। योगी आदित्यनाथ ने सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग में सीधे किसानों से एक लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का निर्णय पास कर दिया। समर्थन मूल्य 487 रुपए प्रति कुंतल भी घोषित कर दिया। इस साल मंदी के दौर से गुजरे किसानों को लाभ मिल सकता है। ‘गाँव कनेक्शन’ ने इस बाबत कुछ किसानों से बात भी की।



जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर इंदरगढ़ क्षेत्र के गाँव भजुरिया निवासी मनोज पटेल (40 वर्ष) ने बताया, ‘‘सरकार ने जो रेट निर्धारित किया है, वह ठीक है। फेंकने से तो अच्छा है कि एक मूल्य तो निर्धारित हो गया है।’’बलेपुर्वा गाँव निवासी किसान सर्वेश कुमार (35 वर्ष) कहते हैं, ‘‘जो फैसला लिया गया वह सही है, लेकिन जो रेट है उसे बढ़ाया जाए।’’



मुन्ना यादव, जिला उद्यान अधिकारी, कन्नौज



उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के पट्टी गाँव निवासी राजवीर (30 वर्ष) बताते हैं, ‘‘मैं कच्ची और पक्की दोनों फसल करता हूं। आलू की फसल ऐसी है, जिसमें अच्छा मुनाफा मिलता है, लेकिन मार्केट खराब हो जाने से हम लोग कहीं के नहीं रहते हैं। जो रेट निर्धारित किए गए हैं, वह कम हैं। महंगाई को देखते हुए रेट बढ़ाए जाएं, जिससे किसानों की लागत तो निकले।’’



ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • farmer
  • potato
  • आलू
  • कन्नौज
  • कोल्ड स्टोरेज
  • आलू की बम्पर पैदावार
  • आलू रेट न मिल पाने