यूपी के 60 लाख से अधिक किसानों को दिए जाएँगे किसान क्रेडिट कार्ड
किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनकी हर समस्या का हल निकालने के लिए प्रदेश में कई सारी पहल शुरू हुई हैं। इस साल किसानों को 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाने की तैयारी है।
पिछले साल रबी 2022-23 की बात करें तो 82513.32 करोड़ का फसली ऋण किसानों को दिया गया था। 2023-24 में 101000.93 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जानी है। इस साल 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया जा चुका है। वहीं समय से फसली ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
किसानों को सुगमतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड प्राथमिकता पर वितरित कराए जाने हैं। इसमें से 31 जुलाई तक 19.12 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा चुका है। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का मकसद किसान भाइयों को समय से फसली ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
लखनऊ मंडल में पांच लाख, गोरखपुर और आगरा में चार-चार लाख कार्ड
सूबे के 18 मंडलों में किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण होना है। इसमें सर्वाधिक क्रेडिट कार्ड लखनऊ मंडल में वितरित होगा। लखनऊ में वितरित होने वाले कार्ड की संख्या 5.15 लाख से अधिक है, वहीं गोरखपुर और आगरा में चार-चार लाख कार्ड वितरण किया जाएगा। गोरखपुर में 4.37 लाख, फैजाबाद में 4.41 लाख, देवीपाटन मंडल में 4.39, आगरा में 4.35 लाख कार्ड वितरण कराया जाएगा।
किस मंडल में कितना दिया जाएगा क्रेडिट कार्ड
| मंडल | क्रेडिट कार्ड |
| सहारनपुर | 274723 |
| मेरठ | 345803 |
| आगरा | 435602 |
| अलीगढ़ | 285867 |
| बरेली | 199187 |
| मुरादाबाद | 332504 |
| कानपुर | 351909 |
| प्रयागराज | 350747 |
| झांसी | 249730 |
| वाराणसी | 360530 |
| मीरजापुर | 238096 |
| आजमगढ़ | 357363 |
| गोरखपुर | 437774 |
| बस्ती | 366378 |
| देवीपाटन | 439309 |
| लखनऊ | 515646 |
| फैजाबाद | 441807 |
| चित्रकूट | 186924 |