भारत ने मोजांबीक से की पांच साल के लिए अरहर दाल खरीदने की पेशकश

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:23 IST
Share
India
भारत ने मोजांबीक से की पांच साल के लिए अरहर दाल खरीदने की पेशकश
नई दिल्ली (भाषा)। भारत ने दाल की कीमतों को नियंत्रण में रखने के दबाव के बीच अगले पांच साल के लिए मोजांबीक से न्यूनतम समर्थन मूल्य और अतिरिक्त परिवहन लागत पर अरहर की दाल खरीदने की पेशकश की है।


देश में लगातार दो साल से सूखे के कारण उत्पादन घटने से घरेलू बाजार में दाल की कीमत 198 रपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार भारत ने मोजांबीक सरकार से कहा है कि क्या वह दोनों सरकारों के बीच अनुबंध के आधार पर अगले पांच साल के लिए अरहर की दाल की आपूर्ति कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य और परिवहन और ढुलाई लागत के आधार पर अरहर की दाल खरीदने की पेशकश की है। मोजांबीक को इस बारे में एक प्रस्ताव का मसौदा पेश किया जा चुका है।

Tags:
  • India