हरियाणा में धान खरीद में बनाया नया रिकॉर्ड

गाँव कनेक्शन | Nov 30, 2016, 09:42 IST
Share
Chandigarh
चंडीगढ़ (आईएएनएस)। इस मौसम में धान खरीद एजेंसियों ने सबसे ज्यादा करीब 53.24 लाख टन से अधिक धान खरीदकर हरियाणा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक मंत्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री करण देव कंबोज ने कहा, ''यह खरीद बीते साल इसी अवधि में की गई 42.69 लाख टन की खरीद के तुलना में बहुत ज्यादा है।''

उन्होंने कहा, ''किसानों को 8,048 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खरीद के लिए भुगतान किया गया है।'' कंबोज ने कहा कि कुल 65.37 लाख टन धान अब तक राज्य की मंडियों (अनाज बाजार) में पिछले साल 58.14 लाख टन की तुलना में पहुंच चुका है। कारखाने के मालिकों और वितरकों ने इस मौसम में करीब 12.13 लाख टन धान खरीदे हैं। करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले धान के आवक और खरीद में आगे हैं।

Tags:
  • Chandigarh
  • Kurukshetra
  • Purchasing paddy in Haryana
  • Food and Supplies and Consumer Affairs Minister Karan Dev kamboj
  • Karnal
  • Kaithal