पाकिस्तान में बढ़ी भारतीय चाय की मांग

गाँव कनेक्शन | Jan 09, 2019, 11:45 IST

कोलकाता (भाषा)। पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच पाकिस्तान को निर्यात किये जाने वाली चाय में किसी भी अन्य देश के मुकाबले सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गयी। इस अवधि में पाकिस्तान को 1.456 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया जो इससे पहले के साल में 1.260 करोड़ किलोग्राम था।

सोवियत-रुस से स्वतंत्र देशों का राष्ट्र-मंडल भारतीय चाय का सबसे बड़ा बाजार है। इन देशों में चाय की मांग में कमी आयी है। इन देशों को 5.487 करोड़ किलोग्राम चाय का निर्यात किया गया। वहीं 2017 में यह आंकड़ा 5.841 करोड़ किलोग्राम का था। आंकड़ों में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र जैसे देशों में भी निर्यात में आंशिक कमी दर्ज की गयी।

Tags:
  • Tea
  • indian tea board