धान खरीद अपडेट: किस राज्य में कितनी हुई खरीद और कहां के किसानों को मिला ज्यादा फायदा?
गाँव कनेक्शन | Feb 22, 2022, 08:19 IST
यूपी समेत कई राज्यों में एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद जारी है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक पूरे देश में 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
लखनऊ। केंद्र सरकार के मुताबिक देश में 94.14 लाख किसानों से 695.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जिसके बदले किसानों के खातों में 1,36,350.74 करोड़ रुपए भेजे गए हैं।
उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने खरीफ विपणन सीजन (KMS 2021-22) के बारे में कहा कि 20 फरवरी तक पूरे देश में 1,36,350.74 करोड़ रुपए (एमएसपी मूल्य) की धान खरीद हुई है। ये खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश चंडीगढ़, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, एनईएफ (त्रिपुरा), बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुई है।
देश में सबसे ज्यादा खरीद करने वाले राज्यों में पंजाब (18685532 LMT) पहले पायदान पर है। दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ (9201000 LMT), तीसरे पर तेलंगाना (7022000 LMT), चौथे पर उत्तर प्रदेश (6404874 LMT), पांचवें पर हरियाणा (5530596 LMT) है।
वहीं एमएसपी पर खरीद से सबसे ज्यादा लाभान्वित किसानों की बात करें तो सबसे ऊपर छत्तीसगढ (2105972) है, दूसरे नंबर पर ओडिशा (1070693) तीसरे नंबर पर तेलंगाना (1062428) चौथे पर पंजाब (924299) पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश (920577) है।
सबसे ज्यादा आबादी और किसानों की संख्या वाले उत्तर प्रदेश में 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में धान की खरीद 28 फरवरी तक चलेगी। खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के ताजा आंकड़ों (22 फरवरी) के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी दोपहर तक 64.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी, जिसके बदले 10 लाख 63 हजार से ज्यादा किसानों को एमएसपी को 12553.55 करोड़ रुपए से ज्यादा का लाभ हुआ है। यूपी में धान खरीद के लिए 14 लाख से ज्यादा किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 10 लाख 63 हजार से ज्यादा किसानों से ये खरीद हुई है।