राहुल गांधी ने कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

गाँव कनेक्शन | Dec 04, 2017, 13:20 IST
Share
नयी दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सोमवार को राहुल गांधी के नामांकन भरने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है। नामांकन दाखिले की सोमवार को अंतिम तिथि थी। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ उनकी मां और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पांच तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होनी है। राहुल गांधी का निर्विरोध चुना जाना तय है। 11 तारीख को नाम वापिस लेने की आखिरी तारीख है और उसी दिन उनकी ताजपोशी की औपचारिक घोषणा की जायेगी।

कांग्रेस के इतिहास में राहुल गांधी नेहरू परिवार के छठवें अध्यक्ष होंगे। उनके पहले मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष रह चुकीं हैं।



Tags:
  • Sonia Gandhi
  • congress
  • New Delhi
  • rahul gandhi
  • Manmohan Singh
  • हिंदी समाचार
  • समाचार
  • Akhil Bharatiya Congress
  • Congress national president