दिल्ली : न्यायिक हिरासत में भेजे गए आम आदमी पार्टी के विधायक

गाँव कनेक्शन | Aug 05, 2017, 14:59 IST
Share
New Delhi
दिल्ली : न्यायिक हिरासत में भेजे गए आम आदमी पार्टी के विधायक
नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरेंद्र सिंह को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी आशु गर्ग ने सिंह को बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद मामले में पेश न होने को लेकर 17 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सिंह पर 2014 में दक्षिणी दिल्ली में पोस्टर और होर्डिग्स लगाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।



Tags:
  • New Delhi
  • Aam Aadmi Party
  • Aap MLA
  • हिंदी समाचार
  • समाचार
  • Delhi Cantt
  • Surendra Singh
  • AAP MLA in judicial custody