भाजपा के लिए अपने बच्चों का जीवन जोखिम में नहीं डालें: केजरीवाल

गाँव कनेक्शन | Apr 23, 2017, 04:23 IST
Share
दिल्ली
भाजपा के लिए अपने बच्चों का जीवन जोखिम में नहीं डालें: केजरीवाल      
नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों में आप की संभावनाओं के लिए आखिरी कोशिश करते हुए आज कहा कि भाजपा को वोट देकर अपने बच्चों का जीवन दांव पर नहीं लगाए।

केजरीवाल ने इसी तरह की टिप्पणी कल भी की थी। लेकिन इस पर भाजपा ने पुलिस का रुख कर कहा कि फेसबुक लाइव के जरिए उनकी अपील चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

आप प्रमुख ने कहा, ‘‘बच्चों को डेंगू या चिकुनगनिया हो सकता है, आपलोग उनके दुख के लिए जिम्मेदार होंगे। मैं उनके लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था करुंगा।'' वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की टिप्पणी का समर्थन किया और कहा कि भाजपा की प्रतिक्रिया समझी जा सकती है क्योंकि यह इससे हिल गई है।

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली और राष्ट्रीय स्तर पर मृत है और उन्हें वोट देने का मतलब होगा कि आप अपना वोट बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक अपने परिवार के सदस्यों, माता पिता, बच्चों, पत्नी के बारे में सोचिए। जब वे बीमार पडेंगे तो उसके लिए आप जिम्मेदार होंगे। आपको उनकी हाय लगेगी।

Tags:
  • दिल्ली
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • एमसीडी चुनाव 2017
  • एमसीडी चुनाव
  • उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया