भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल का निधन
Sanjay Srivastava | Jan 26, 2017, 13:08 IST
जयपुर (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल का कल देर रात यहां निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। यह जानकारी उनके पुत्र अरुण अग्रवाल ने दी।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदास अग्रवाल करीब एक साल से बीमार चल रहे थे. उनकी अंत्येष्टि आज जयपुर में होगी। अग्रवाल राज्य सभा सदस्य, दो बार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दो बार कोषाध्यक्ष और कई राज्यों के प्रभारी रहे।