मणिपुर में सुबह दस बजे तक 31 फीसदी मतदान हुआ

गाँव कनेक्शन | Mar 08, 2017, 13:27 IST
Share
मणिपुर चुनाव 2017
मणिपुर में सुबह दस बजे तक 31 फीसदी मतदान हुआ
इंफाल (भाषा)। मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 10 बजे तक 31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य के नोडल अधिकारी (चुनाव) डब्ल्यू चंद्रकुमार सिंह ने बताया कि मतदान के पहले तीन घंटों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

थौबल सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने सुबह सात बजकर 15 मिनट पर खंगाबोक विधानसभा क्षेत्र में अथोकपाम माखा लेईकाई प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। चुनाव के इस चरण में मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला समेत 98 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इरोम शर्मिला थौबल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री के खिलाफ खड़ी हैं। उन्होंने पहले चरण में खुरई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदान किया था।

घाटी क्षेत्र के जिले थौबल के अलावा पहाड़ी जिलों उखरल, चंदेल, तमेंगलोंग और सेनापति में स्थित 22 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे शुरु हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। राज्य में पहले चरण का मतदान चार मार्च को संपन्न हुआ था।

Tags:
  • मणिपुर चुनाव 2017
  • मणिपुर विधानसबा चुनाव 2017