मणिपुर में सुबह 10 बजे तक 29 फीसदी हुआ मतदान, इरोम शर्मिला ने डाला वोट

गाँव कनेक्शन | Mar 04, 2017, 10:59 IST
Share
इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

सुबह करीब 10 बजे इरोम शर्मिला ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर- 3/39 पर मतदान किया। वोट डालने के बाद इरोम ने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर आश्‍वस्‍त हैं। मणिपुर से कठोर कानून सशस्त्र बल अधिनियम (एएफएसपीए) को हटाने की मांग को लेकर लगातार 16 वर्षों तक अनशन कर चुकीं इरोम शर्मिला थौबुल सीट से राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • इरोम शर्मिला
  • मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017
  • मणिपुर चुनाव 2017