इस राज्य में अभी भी 47 डिग्री तापमान! क्या आप भी कर रहे हैं प्री-मानसून बारिश का इंतज़ार, 29 से 5 जून किन राज्यों में होगी बारिश

Preeti Nahar | May 27, 2026, 17:15 IST
Image credit : Gaon Connection Network
देशभर में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच भारत के बड़े हिस्से में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। इससे उत्तर भारत में तापमान में 3°C से 7°C तक की गिरावट आ सकती है। दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

देशभर में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 मई से 5 जून के बीच भारत के 80-90% हिस्सों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक केरल नहीं पहुंच पाया है, लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम मौसम का रुख तेजी से बदल रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत, राजस्थान, यूपी और मध्य भारत अभी भी हीटवेव की चपेट में हैं।



मौसम विभाग और ECMWF मॉडल के मुताबिक अगले 8-10 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत में 29 मई के बाद तापमान में 3°C से 7°C तक गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल यूपी का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में भी भीषण गर्मी जारी है। 28 और 29 मई को कई राज्यों में आंधी, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



क्यों अटका मानसून?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून घोषित करने के लिए तय 14 स्टेशनों पर लगातार दो दिन तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश जरूरी होती है। फिलहाल दक्षिण-मध्य अरब सागर में बने चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से नमी कमजोर हुई है, जिसके कारण मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में परिस्थितियां फिर अनुकूल हो सकती हैं और मानसून आगे बढ़ सकता है।



ECMWF मॉडल ने क्या संकेत दिए?

यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) के 15 दिन के मौसम मॉडल में भारत के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मॉडल के अनुसार अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में मई के आखिर तक गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।



यूपी का बांदा फिर बना देश का सबसे गर्म शहर-

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार नौवें दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 47.4°C रिकॉर्ड हुआ।



क्रमशहर (उत्तर-प्रदेश)अधिकतम तापमान
1बांदा47.4°C
2उरई45.8°C
3झांसी45.5°C
4प्रयागराज45.4°C
5आगरा45.3°C
6हमीरपुर45.2°C
7कानपुर43°C

राजस्थान और महाराष्ट्र में भी गर्मी का कहर-

राजस्थान का श्रीगंगानगर 47°C तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। महाराष्ट्र के कई जिलों में भी तापमान 45°C के पार पहुँच गया।



शहर/जिलाराज्यअधिकतम तापमान
श्रीगंगानगरराजस्थान47°C
बीकानेरराजस्थान46°C
फलोदीराजस्थान46°C
जैसलमेरराजस्थान45.6°C
कोटाRajasthan45.4°C
जयपुरराजस्थान43.2°C

महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों का तापमान कितना

शहर/जिलाराज्यदर्ज तापमान
ब्रह्मपुरीमहाराष्ट्र46.6°C
चंद्रपुरमहाराष्ट्र46.4°C
वर्धामहाराष्ट्र46°C
नागपुर (सोनेगांव)महाराष्ट्र45.5°C
गोंदियामहाराष्ट्र45.2°C

28 मई का मौसम कैसा रहेगा?

राज्य/क्षेत्र28 मई का मौसमतापमान/हवा का असरमौसम अलर्ट
छत्तीसगढ़भीषण गर्मी और हीटवेवतापमान बहुत अधिक रह सकता हैहीटवेव अलर्ट
राजस्थानतेज गर्मी और लूकई इलाकों में पारा 45°C+हीटवेव अलर्ट
हरियाणागर्मी के साथ आंधी की संभावना50-60 किमी/घंटा तेज हवाएंआंधी-तूफान और ओलावृष्टि
दिल्ली-चंडीगढ़गर्मी के बाद मौसम बदलने के आसारतेज हवाएं और धूलभरी आंधीआंधी-तूफान अलर्ट
ओडिशाउमस और तेज गर्मीतापमान सामान्य से अधिकहीटवेव चेतावनी
पंजाबगर्मी के साथ गरज-चमक50-60 किमी/घंटा हवाएंआंधी और ओले गिरने का अलर्ट
तेलंगानागर्म और शुष्क मौसमलू जैसे हालातहीटवेव अलर्ट
उत्तर प्रदेशधूलभरी आंधी और तेज गर्मी50-60 किमी/घंटा हवाएंहीटवेव और तेज हवाओं का अलर्ट
गुजरातगर्म और उमस भरा मौसमउमस से परेशानी बढ़ सकती हैगर्म मौसम
तमिलनाडुगर्मी और नमी अधिकउमस भरी गर्मीगर्म मौसम
बिहारतेज हवाएं और आंधी50-60 किमी/घंटा हवाएंबारिश और आंधी की संभावना
पश्चिम बंगालगरज-चमक और बारिश के आसारतेज हवाएं चल सकती हैंबारिश और तूफान अलर्ट
हिमाचल प्रदेशआंधी और ओलावृष्टितापमान में हल्की गिरावटओलावृष्टि चेतावनी
जम्मू-कश्मीरतेज हवाएं और खराब मौसमबारिश और ठंडी हवाएंआंधी-तूफान अलर्ट

29 मई को कैसा रहेगा मौसम

क्षेत्र/राज्य29 मई का मौसमतापमान पर असरविशेष चेतावनी
राजस्थान (कुछ हिस्से)हीटवेव जारी रहने की संभावनागर्मी बनी रहेगीलू चलने का अलर्ट
पंजाबआंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश3°C से 7°C तक गिरावट संभवओलावृष्टि का अलर्ट
हरियाणातेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश के आसारतापमान में गिरावटआंधी और ओले गिर सकते हैं
चंडीगढ़-दिल्लीमौसम में बदलाव, धूलभरी आंधी और हल्की बारिशगर्मी से राहततेज हवाएं 50-70 किमी/घंटा
उत्तर प्रदेश (कानपुर मंडल समेत)तेज हवाएं और कुछ जगह हल्की बारिशतापमान कम हो सकता हैआंधी का अलर्ट
बिहारतेज हवाएं और हल्की बारिशउमस से राहत50-70 किमी/घंटा की तेज हवाएं
पश्चिम बंगालबारिश और तेज हवाओं की संभावनातापमान में हल्की गिरावटगरज-चमक का अलर्ट
हिमाचल प्रदेशआंधी और ओलावृष्टि की संभावनामौसम ठंडा हो सकता हैओले गिरने का अलर्ट
जम्मू-कश्मीरतेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टितापमान में गिरावटखराब मौसम की चेतावनी
मध्य भारत के कई इलाकेगर्मी से राहत के संकेततापमान कम होने की संभावनाबादल और हल्की बारिश संभव

किसानों के लिए क्यों अहम है यह बारिश?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खेतों में नमी बढ़ने से धान और मक्का जैसी फसलों की तैयारी आसान होगी। तापमान में गिरावट आने से पशुओं और किसानों को राहत मिलेगी, वहीं सिंचाई का खर्च भी कम हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखने और तेज हवाओं व ओलावृष्टि से फसलों को बचाने की सलाह दी है।



मौसम विशेषज्ञ की राय

मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील अग्रवाल के अनुसार अगले 7-10 दिनों में देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बाद अब आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।

Tags:
  • Pre-Monsoon Rain
  • प्री-मानसून बारिश
  • Monsoon Update
  • Rain Date in June
  • pre monsoon rain
  • weak monsoon alert India
  • kab aayega monsoon
  • 28 march ko kaisa rahega mausam
  • 29 marcha ko kaisa rahega mausam