आतंकी बुरहान का एनकाउंटर करने वाले सैनिकों के लिए अशोक चक्र की मांग

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:30 IST
Share
India
आतंकी बुरहान का एनकाउंटर करने वाले सैनिकों के लिए अशोक चक्र की मांग
जम्मू। BJP ने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मारने वाले सैनिकों को रविवार को देश के शांतिकालीन सर्वोच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र देने की मांग की है। पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर विधानपरिषद के सदस्य अशोक खजूरिया ने कहा, ''बुरहान वानी एक आतंकवादी था जिसे मरना ही था। जिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मारा, उनकी सराहना करने की जरूरत है। जवानों को अशोक चक्र प्रदान किया जाना चाहिए।'' उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निबटने के लिए BJP का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि जो देश को विभाजित करने के लिए बंदूक उठाता है, उससे कड़ाई से निबटने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा, ''हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है, हमारे लिए यह यह भगवद गीता का संदेश है। भाजपा का मत बिल्कुल स्पष्ट है और हम किसी तरह तुष्टिकरण का समर्थन नहीं करते।''

Tags:
  • India