समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी, नोबेल सर्टिफिकेट और रेप्लिका भी ले गए चोर

गाँव कनेक्शन | Feb 07, 2017, 11:25 IST
Share
New Delhi
समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी का मामला सामने आया है चोर घर से दूसरे सामान के साथ नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका भी चुरा ले गए।

चोरी बीती रात अकलनंदा अपार्टमेंट स्थित कैलाश सत्यार्थी के घर पर हुई। घर का ताला तोड़कर गहने और दूसरा महंगा सामान भी चोरी हो गया। दरअसल, कैलाश किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेने लैटिन अमेरिका के बोगोटा गए थे।

समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ें मुद्दों पर काम करते रहे हैं। उन्होंने अपनी संस्था बचपन बचाओ आंदोलन के जरिए इस दिशा में काफी काम किए हैं। 2014 में उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Tags:
  • New Delhi
  • nobel prize
  • Activist Kailash Satyarthi
  • Aklnanda apartment