Ground Report:पानी उतर गया, लेकिन असम में तबाही अब भी ज़िंदा; तस्वीरों में देखें ज़मीनी हक़ीक़त
असम के गोलाघाट ज़िले के गाँवों से बाढ़ का पानी अब लौट चुका है, लेकिन अपने पीछे ऐसी तस्वीरें छोड़ गया है जो तबाही की पूरी कहानी बयां करती हैं। कहीं घरों के बाहर मोटी कीचड़ जमी है, कहीं दीवारें ढह गई हैं, तो कहीं लोग अपने कंधों पर बचा-खुचा सामान उठाकर नई शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। हर तस्वीर बाढ़ के बाद की उस जंग की गवाह है, जो पानी उतरने के बाद शुरू हुई है।
गाँव कनेक्शन की टीम जब ग्राउंड पर पहुँची तो गाँव में हर तरफ़ बिखरा मलबा, उजड़े घर, टूटी सड़कें और संघर्ष करते लोग दिखाई दिए। कोई घर से कीचड़ निकाल रहा था, कोई राहत सामग्री पहुँचा रहा था, तो कोई अपने टूटे आशियाने को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगा था। इन तस्वीरों में सिर्फ़ बाढ़ की तबाही नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में भी ज़िंदगी को दोबारा संवारने का हौसला भी दिखाई देता है।
गाँव में बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोग अपने घरों से बचा-खुचा सामान समेटते नज़र आए। चारों ओर फैली मोटी गाद और मलबे के बीच परिवार अब अपनी ज़िंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं।
बाढ़ से तबाह हुए गाँव में लोग बाँस और अन्य स्थानीय संसाधनों की मदद से टूटे रास्तों और घरों को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी राहत के साथ-साथ पुनर्निर्माण की ज़िम्मेदारी भी ग्रामीणों ने अपने कंधों पर उठा ली है।
Report: Manish Mishra
Photos: Mohammed Arif