Bihar Election 2025 Result: NDA 122 सीटों से चल रही आगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अब सबकी नजर नतीजों पर है। आज वोटों की गिनती चल रही है और कुछ ही देर में यह साफ हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।
अब तक आए शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 122 सीटें जीतनी जरूरी होती हैं।
NDA की स्थिति:
इस चुनाव में NDA में शामिल—
- बीजेपी: 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
- जदयू: 101 सीटों पर
- चिराग पासवान की LJP (रामविलास): 29 सीटों पर
- उपेंद्र कुशवाहा की RLM: 6 सीटों पर
- जीतन राम मांझी की HAM: 6 सीटों पर
इन सभी दलों ने मिलकर NDA के तहत मुकाबला किया है।
महागठबंधन की स्थिति:
महागठबंधन में—
- RJD: 143 सीटों पर
- कांग्रेस: 61 सीटों पर
- वाम दल: 30 सीटों पर
- VIP: 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
कुछ सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही “दोस्ताना मुकाबला” या फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है। इनमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज जैसी सीटें शामिल हैं।
इस बार के चुनाव में युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई क्षेत्रों में महिलाओं की वोटिंग संख्या भी काफी ज्यादा रही। माना जा रहा है कि रोजगार, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दे इस बार मतदाताओं के फैसले में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जैसे-जैसे रुझान साफ होते जा रहे हैं, चुनावी नतीजे बेहद रोमांचक बनते जा रहे हैं। सभी की नजर अब अंतिम परिणाम पर है, जो यह तय करेगा कि बिहार की कमान अगले पांच साल किसके हाथों में होगी।