आतंकवाद के खिलाफ हो सामूहिक कार्रवाई : पर्रिकर

गाँव कनेक्शन | Mar 06, 2017, 13:40 IST
आतंकवाद
नई दिल्ली (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को आतंकवाद को 'सबसे बड़ा व गंभीर खतरा' करार देते हुए एशियाई देशों से इसके खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया। पर्रिकर ने यहां 19वें एशियन सिक्यूरिटी कॉन्फ्रेंस में कहा, ''आतंकवाद वैश्विक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी और गंभीर चुनौती बनी हुई है। दुनिया के कई देशों में आतंकवाद का खतरा बना हुआ है। इसे पुरजोर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।''

उन्होंने कहा, ''एशियाई देशों की ओर से सामूहिक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।'' 19वें एशियन सिक्यूरिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन यहां इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में किया गया है। इस साल इसका थीम 'कॉम्बैटिंग टेररिज्म : इवॉल्विंग एन एशियन रिस्पॉन्स' है।

Tags:
  • आतंकवाद
  • रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
  • एशियाई देश

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.