चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की लोकसभा में मांग

गाँव कनेक्शन | Mar 23, 2017, 14:26 IST
Share
भगत सिंह
चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की लोकसभा में मांग
नई दिल्ली (भाषा)। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करने की मांग आज लोकसभा में उठी। माकपा के एमबी राजेश ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इसी के मद्देनजर चंडीगढ में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर करना चाहिए। सदन में भाजपा के शरद त्रिपाठी ने भी भगत सिंह, राजगुरु की शहादत दिवस पर नमन किया। साथ ही राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • भगत सिंह
  • चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा