Weather Update: देश के कई राज्यों में हीटवेव, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

Gaon Connection | Mar 07, 2026, 10:23 IST
Image credit : Gaon Connection Creatives
इस समय देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। हीटवेव की चेतावनी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जानिए किन राज्यों में तापमान 8 से 10 डिग्री बढ़ सकता है?
<p>देश में लू चलने का अलर्ट<br></p>

देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले एक सप्ताह में तापमान में 5-7°C तक की गिरावट आ सकती है। इसके विपरीत, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले पाँच दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद हल्की गिरावट की उम्मीद है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम बदल सकता है, जहाँ गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



8 से 10 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में इस सप्ताह तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।



इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 7 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी इन पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।



पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसमी बदलाव

  1. ओडिशा में 7 से 9 मार्च के बीच गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
  2. बिहार में 9 से 11 मार्च,
  3. झारखंड में 8 और 9 मार्च,
  4. गंगीय पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मार्च,
  5. अरुणाचल प्रदेश में 8 से 12 मार्च
  6. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 12 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

लू चलने का अलर्ट इन राज्यों में

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सौराष्ट्र-कच्छ में 6 से 10 मार्च, गुजरात क्षेत्र में 8 से 10 मार्च, पश्चिम राजस्थान में 9 और 10 मार्च तथा हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 मार्च को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।



यहाँ पड़ रही है गर्मी

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और सौराष्ट्र-कच्छ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। देश के मैदानी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान ओडिशा के झारसुगुड़ा में 39.6°C रिकॉर्ड किया गया।



जाने कब गिरेगी तापमान?

साथ ही, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि "मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में इस सप्ताह तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।"

Tags:
  • Heatwave Alert
  • हीटवेव अलर्ट
  • Rain and Snowfall Forecast
  • बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
  • Alert for Rain and Snowfall in Hilly States:
  • Todays Waether
  • IMD weather warning
  • IMD advisory for farmers