Weather Update: देशभर में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर, अगले पाँच दिन इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

Gaon Connection | Apr 08, 2026, 17:20 IST
Image credit : Gaon Connection Network
इस सप्ताह मौसम ने एक बार फिर से अपनी रंग बदल ली है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में जबर्दस्त बारिश, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश के दौर जारी रहेंगे।
मौसम अपडेट

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में 8 के बाद 9 अप्रैल को भी तेज बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी भारत में भी गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3–4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।



देशभर में कैसा रहा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand में 8 अप्रैल को व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखी गई। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं और कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और ओलावृष्टि भी हुई है। Punjab, Haryana, Delhi, Uttar Pradesh और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। खासकर उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।



अगले 5 दिन मौसम रहेगा खराब

पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। Arunachal Pradesh, Assam, Meghalaya और Tripura में गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और मेघालय में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।



केदारनाथ: भारी बर्फबारी से यात्रा प्रभावित

Image credit : Gaon Connection Network

उत्तराखंड में अप्रैल माह में जनवरी का एहसास हो रहा है। मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी व मूसलाधार वर्षा से ठंड लौट आई है। केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है। देहरादून समेत पहाड़ों में फिर गर्म कपड़े निकल गए हैं। बर्फबारी व वर्षा से 19 अप्रैल 2026 से गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। फसलों को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। Kedarnath में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है और आवाजाही प्रभावित हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिरने से रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।



Kashmir में मौसम ने अचानक करवट ली

Image credit : Gaon Connection Network

गुलमर्ग, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जैसे ऊपरी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हुई है, जबकि श्रीनगर और घाटी के मैदानी हिस्सों में बारिश ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिलसिला 10 अप्रैल तक जारी रह सकता है, जिसमें गरज, ओले और तेज़ हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं। भारी बारिश के चलते कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों—जैसे गुलमर्ग (उत्तर कश्मीर), कुपवाड़ा और बांदीपोरा—में बुधवार को बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं Srinagar और घाटी के अन्य मैदानी क्षेत्रों में तेज़ बारिश हुई।



बदलता मौसम बना बड़ी चुनौतीदेशभर में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने यह साफ कर दिया है कि मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों और आम लोगों पर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन सतर्क रहे और लोगों को समय रहते चेतावनी और राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार शाम तक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

Tags:
  • Weather Update India
  • देशभर में बारिश
  • Rain and Hailstorm
  • ओलावृष्टि
  • Western Disturbance