IMD ने कहा हो जाएं सतर्क! देश के इन पांच बड़े क्षेत्रों में अगले 7 दिन तूफान, ओले और भारी बारिश की चेतावनी

Preeti Nahar | May 31, 2026, 14:33 IST
Image credit : Gaon Connection Network
उत्तर-पश्चिम भारत में 5 जून तक कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। मध्य भारत में 3 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पश्चिम भारत के गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश और आंधी की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।



1. उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम अपडेट

Image credit : Gaon Connection Network

उत्तराखंड में 31 मई और जम्मू-कश्मीर में 4 और 5 जून को गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।



पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 मई से 1 जून तक तथा राजस्थान में अगले 7 दिनों तक गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 30 मई तक तथा राजस्थान में 30 और 31 मई को गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। ओलों के दौरान हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा तथा झोंकों में 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।



1 जून को पश्चिमी राजस्थान में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।



31 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि तथा पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।



2. मध्य भारत का मौसम अपडेट

Image credit : Gaon Connection Network

3 जून तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।



31 मई को विदर्भ, 3 जून तक पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा 1 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तथा झोंकों में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।



1 जून के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 31 मई को मध्य प्रदेश और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।



3. पश्चिम भारत का मौसम अपडेट

Image credit : Gaon Connection Network

31 मई से 4 जून तक कोंकण और गोवा में, 4 जून तक मध्य महाराष्ट्र में, 31 मई से 3 जून तक मराठवाड़ा में तथा 5 जून तक गुजरात राज्य में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है।



2 जून गुजरात क्षेत्र में गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।



31 मई से 2 जून के बीच गुजरात क्षेत्र में भारी वर्षा तथा 31 मई को गुजरात और 2 जून को मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।



4. पूर्वोत्तर भारत का मौसम अपडेट

Image credit : Gaon Connection Network

पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ वर्षा होने की संभावना है। 1 जून और 4 से 5 जून तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तथा 1 से 5 जून तक असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 2 से 5 जून तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।



5. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी भारत का मौसम अपडेट

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

Image credit : Gaon Connection Network

31 मई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तथा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 3 जून तक गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम वर्षा हो सकती है।



1 जून तक तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।



31 मई को आंतरिक कर्नाटक में तथा 30 मई से 5 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा की संभावना है। लक्षद्वीप में 1 जून के दौरान और 4 और 5 जून को ओलावृष्टि हो सकती है।



पूर्वी भारत

Image credit : Gaon Connection Network

31 मई से 5 जून तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।



31 मई और 1 जून को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 31 मई से 1 जून तक बिहार में, 31 मई और 2 से 5 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा 31 मई से 5 जून तक झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।



31 मई और 1 जून को बिहार में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंकों में 70-80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।



ओडिशा में 31 मई से 1 जून के दौरान तथा 4 और 5 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Tags:
  • India Weather Forecast
  • IMD Weather Alert
  • Thunderstorm Alertn in Uttar Pradesh
  • Heavy Rainfall Warning in North East
  • Hailstorm Alert in Maharastra
  • Strong Wind Warning in Gujarat
  • Rain Forecast in Meghalaya
  • Weather Update Today
  • India Rain Alert
  • Warning of Storm in Rajasthan