इस साल 25 लाख पेटी वॉशिंगटन सेब का आयात मुमकिन

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:12 IST
Share
India
मुंबई (भाषा)। अमेरिका की सेब उत्पादक और पैकिंग करने वाली संस्था वॉशिंगटन सेब आयोग को उम्मीद है कि सितंबर के शुरू हो रहे सत्र में भारत को करीब 20-25 लाख पेटी सेब का निर्यात किया जाएगा।

यह खेप, हालांकि, पिछले साल सितंबर-अगस्त से कम होगा। उस समय सेब वॉशिंगटन से 20-20 किलो की 57 लाख पेटियों का आयात हुआ था। वॉशिंगटन सेब आयोग वैक के अध्यक्ष टॉड फ्राइहोवर ने कहा, ''सेब का उत्पादन पिछले साल से कमतर होगा, इसलिए हम 20-25 लाख पेटी वॉशिंगटन एपल के भारत आयात होने की उम्मीद कर रहे हैं।'' इस साल सेब उत्पादन 11.6 करोड़ पेटी रहने की उम्मीद है जो पिछले विपणन वर्ष में 14.2 करोड़ पेटी थी। फ्राइहोवर ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि अगले साल 15 करोड़ पेटी से अधिक उत्पादन होगा।''


Tags:
  • India