जैविक खाद के उपयोग से बढ़ी अनाज की उपज

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:02 IST
Share
India
जैविक खाद के उपयोग से बढ़ी अनाज की उपज
सीतापुरखेतीकरने के लिए हम केवल जैविक खाद का ही उपयोग करते हैं, जिससे हमारे खेतों में होने वाले अनाज के उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। यह कहना है सीतापुर जिले के गढ़ा कैलाशा गाँव के भास्कर अस्थाना का।

भास्कर आगे बताते हैं कि खेती करने के लिए वे किसी भी तरह के रासायनिक खाद का प्रयोग नही करते हैं, केवल जैविक खाद का उपयोग करते हैं। यह खाद गाय के गोबर व गौमूत्र से बनाया जाता है। वह जैविक खाद का उपयोग विगत तीन वर्षों से कर रहे हैंइससे इनके खेत में फसल बहुत अच्छी होती है, और अनाज के उत्पादन में भी वृद्धि होती है। यह पूछने पर कि अगर फसल में कीड़े लग जाए तो वह क्या करते हैं? तो उन्होंने बताया कि इसके लिए वह गौमूत्र, बेसन व गुड़ से बने दवाओ का उपयोग करते हैं।

रिपोर्टर- विनय गुप्ता

Tags:
  • India