जिला पंचायत सदस्य के हत्यारे पकड़े गए

गाँव कनेक्शन | Sep 16, 2016, 16:04 IST
Share
India
जिला पंचायत सदस्य के हत्यारे पकड़े गए
मैनपुरी। नौ जनवरी को जिला पंचायत सदस्य की हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौ जनवरी की शाम को थाना कुरावली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरसा निवासी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र मोहन शाक्य उर्फ भोले की चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद शाक्य आदि दो लोगों नें गोली मारकर घायल कर दिया।


घायल को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा अभियुक्त के घर में आग लगा दी गई और कुरावली बाईपास पर जाम लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को थाना वजीरगंज पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों गंगा प्रसाद शाक्य व सविकान्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags:
  • India